Sport : FIFA World Cup 2026: स्पेन में फीफा वर्ल्ड कप का जश्न मातम में बदला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की टीम ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. स्पेन की टीम दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है. इससे पहले साल 2010 में स्पेन ने अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था. अब 16 साल बाद स्पेन की इस ऐतिहासिक जीत पर स्पेन की सड़कों पर जश्न का माहौल है. हालांकि, सोमवार को यह जश्न स्पेन के स्यूदाद रोड्रिगो में मातम में बदल गया, जहां हादसे में एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.
स्पेन में फीफा वर्ल्ड कप के जश्न के बीच पसरा सन्नाटा
स्पेन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, फव्वारे (Fountain) के गिरने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा सोमवार, 20 जुलाई को स्पेन के पश्चिमी शहर स्यूदाद रोड्रिगो (Ciudad Rodrigo) में आधी रात को हुआ, जब स्पेन की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस सड़कों पर इकट्ठा हो गए थे, जहां जश्न मातम में बदल गया.
ज्यादा वजन होने की वजह से टूटा फव्वारा
स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के तुरंत बाद सैकड़ों फैंस स्यूदाद रोड्रिगो शहर के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक ‘आर्बोल गोर्डो’ (Arbol Gordo) फव्वारे के पास जमा हो गए थे. फैंस काफी उत्साहित थे और जमकर जश्न मना रहे थे. इस उत्साह में वे इस ऐतिहासिक फव्वारे के ऊपर चढ़ गए, जिसके बाद ज्यादा वजन होने की वजह से फव्वारे का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे खड़ी भीड़ पर गिर गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया.
फव्वारे के मलबे में दबकर एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई. हालांकि, उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इस बच्चे ने दम तोड़ दिया. मलबे की चपेट में आने से दो युवा घायल हो गए हैं, जिसमें से एक बच्चे का पैर फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज हॉस्पिटल में जारी है.
FIFA World Cup 2026: Teenager killed, two injured during celebrations in Spain’s Ciudad Rodrigo
Read @ANI Story | https://t.co/CJ7Dq52dhN#Death #Spain #Celebration #FIFAWorldCup2026 pic.twitter.com/KJo3d6b3gV
— ANI Digital (@ani_digital) July 20, 2026
नगर पालिका ने जारी किया आधिकारिक बयान
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्यूदाद रोड्रिगो के नगर पालिका ने आधिकारिक बयान जारी कर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रशासन ने कहा, “जो पल स्पेनिश नेशनल फुटबॉल टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के जश्न का होना चाहिए था, वह एक बड़े हादसे में बदल गया है. पूरा शहर पीड़ित परिवार के दुख में उनके साथ है. सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा…’ तूफानी शतक के बाद रोहित शर्मा का करारा जवाब, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान
दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनी स्पेन की टीम
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. मैच के निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर पाई थी. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 114वें मिनट में स्पेन के स्टार फॉरवर्ड फेरान टोरेस ने एक जादुई गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को किसी भी मौके पर वापसी नहीं करने दिया और आखिरी तक बढ़त को बनाए रखा और दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया.
यह भी पढ़ें: ‘साफ-साफ बता दो उन्हें बाहर करना है…’ रोहित-विराट के ODI रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा?
FIFA World Cup 2026: स्पेन में फीफा वर्ल्ड कप का जश्न मातम में बदला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,