Sport : FIFA World Cup 2026 Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा खास तोहफा, पहली बार चैंपियन खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी गोल्ड रिंग #INA

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच गया है. 48 टीमों के साथ शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब सिर्फ दो टीमों तक सिमट गया है. 19 जुलाई को न्यू जर्सी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और इनामी राशि के साथ एक खास यादगार अंगूठी भी दी जाएगी. फीफा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.

पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियन रिंग

आपको बता दें कि अब तक फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को सिर्फ ट्रॉफी, मेडल और प्राइज मनी दी जाती थी. लेकिन इस बार फीफा ने नई परंपरा शुरू करने का फैसला किया है. विजेता टीम के खिलाड़ियों को एक खास कस्टमाइज्ड चैंपियन रिंग भी दी जाएगी. यह पहली बार होगा जब विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों को इस तरह का खास सम्मान मिलेगा.

अमेरिका की खेल परंपरा से जुड़ा फैसला

फीफा ने यह फैसला अमेरिका की खेल संस्कृति को ध्यान में रखकर लिया है. अमेरिका में NBA, NFL और MLB जैसी बड़ी लीगों में चैंपियन बनने वाली टीमों के खिलाड़ियों को यादगार रिंग दी जाती है. ये रिंग उनकी जीत की पहचान होती है. क्योंकि इस बार विश्व कप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में हुआ है, इसलिए फीफा ने भी इसी परंपरा को अपनाने का फैसला किया.

रिंग की क्या होगी खासियत?

फीफा ने इस विश्व कप के लिए कुल 2026 खास अंगूठियां तैयार कराई हैं. यह संख्या टूर्नामेंट के साल 2026 को ध्यान में रखकर रखी गई है. इनमें से सिर्फ 30 अंगूठियां विजेता टीम के खिलाड़ियों को दी जाएंगी. हर अंगूठी पर 1 से 2026 तक अलग-अलग नंबर लिखा होगा. इसे सोने से बनाया गया है और इसमें छोटे-छोटे हीरे भी जड़े गए हैं. अंगूठी के एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान और उससे जुड़ी खास डिजाइन होगी. हर रिंग के साथ उसकी असली होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

बचे हुए रिंग फैंस भी खरीद सकेंगे

30 रिंग खिलाड़ियों को देने के बाद बाकी 1996 अंगूठियां दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी. हालांकि फीफा ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इन्हें किस कीमत पर या किस प्रक्रिया के जरिए बेचा जाएगा. फाइनल के बाद खिलाड़ियों को पहले अस्थायी रिंग दी जाएगी.

इसके बाद उन्हें वापस लेकर विजेता टीम और खिलाड़ियों के नाम के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा. फिर एक खास समारोह में खिलाड़ियों को उनकी स्थायी चैंपियन रिंग सौंपी जाएगी. यह रिंग उनकी विश्व कप जीत की हमेशा याद दिलाती रहेगी. 

यह भी पढ़ें- आज कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए भारत में कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

FIFA World Cup 2026 Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा खास तोहफा, पहली बार चैंपियन खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी गोल्ड रिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button