Sport : गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं नहीं चाहता वो बदले, लेकिन…' #INA

Gautam Gambhir On Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून शनिवार से टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट उप-कप्तान बनाए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा होने पर फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि पंत को उप-कप्तान के पद से हटाकर केएल का उप-कप्तान बना दिया गया है. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन एक तीखा बयान देते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाज को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि गंभीर ने क्या-क्या कहा है…

ऋषभ पंत पर क्या बोले गौतम गंभीर?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है, जिसमें भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से टेस्ट की उपकप्तानी छीन ली गई और इस फैसले ने फैंस को काफी हैरान किया था. अब टीम इंडिया का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. गौतम गंभीर ने पत्रकारों से कहा, “हम नहीं चाहते कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों से मैच की परिस्थितियों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है.” 

ऋषभ पंत के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.91 के औसत और 74.24 की स्ट्राइक रेट से 3476 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं.

नंबर-3 पर खेलेंगे साईं सुदर्शन

भारत के लिए टेस्ट टीम में नंबर-3 पर साईं सुदर्शन का खेलना तय हो चुका है. दरअसल, इससे पहले देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. मगर, अब हेड कोच गौतम गंभीर ने कंफर्म कर दिया है कि सुदर्शन को ही नंबर-3 पर खिलाया जाएगा. अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या पडिक्कल को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाता है या फिर वह किसी और नंबर पर खेलेंगे.

6 जून से शुरू होगा टेस्ट मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने वाला है. ये मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. 8 साल बाद भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. पिछली बार जब इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, तब भारत ने दो दिन में ही अफगानिस्तान को धूल चटा दी थी. इस बार भी मैच में भारत को ही मैच जीतने का फेवरेट माना जा रहा है. हालांकि, अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम में ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी मौके पर टीम से मैच को छीनने की ताकत रखते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल, केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान टेस्ट स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, जिया शरीफी, सलीम सफी, कैस अहमद, बिलाल सामी.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं नहीं चाहता वो बदले, लेकिन…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close