Sport : GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

GT vs PBKS: आज आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में गुजरात की टीम के पास होम एडवांटेज होगा, वहीं पंजाब की टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर धमाल मचाना चाहेंगी.
GT vs PBKS: पिच रिपोर्ट
ये पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. ये पिच काली मिट्टी है. यहां पर बैट्समैन और बॉलर के बीच मुकाबला थोड़ा ज्यादा बैलेंस्ड होगा. इस पिच पर गुजरात ने मुंबई इंडियंस से भी मैच खेला है, जिसमें तिलक वर्मा के 101 रन की मदद से मुंबई ने 199 रन बनाए थे. ऐसे में ये मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है. इस पिच पर 180-190 का टोटल चेज करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो सकती है.
When fire meets fire, expect sparks . fly! 🔥😤
Fueled by revenge, #GT gear up . challenge table-toppers #PBKS, who had the upper hand in their first leg. 👊
Who will out on 🔝 in Ahmedabad? 👀#TATAIPL Revenge Week 2026 👉 #GTvPBKS | SUN, MAY 3, 6:30 PM pic.twitter.com/wORH2LMfsT
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
GT vs PBKS: हेड टू हेड
इन दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. क्योंकि अब तक दोनों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं. इसमें से 4 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है. वहीं 3 मैच में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है. अब इस मुकाबले में गुजरात के पास आंकड़े बराबर करने का मौका होगा. वहीं पंजाब अपनी लीड बढ़ाना चाहेगी.
GT vs PBKS: संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार.
Another 𝙍𝙀𝙑𝙀𝙉𝙂𝙀 is on the cards! 😎😤
A spirited #GT are looking . continue their winning run as they face #PBKS next who handed them a defeat in 1st leg!
What would be the result of this game? 👀#TATAIPL Revenge Week 👉 #GTvPBKS | SUN, MAY 3, 6.30 PM pic.twitter.com/DtuHKz7Zc9
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के स्क्वाड
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद, शशांक सिंह.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर.
ये भी पढ़ें : SRH VS KKR का मुकाबला आज, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









