Sport : GT vs RCB में आज मुकाबला, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

GT vs RCB : आईपीएल 2026 का 42वां मैच आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज यानी 30 अप्रैल (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. ये मैच में अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि इसका टॉस 7:30 बजे होगा. इस मैच में गुजरात की कप्तान शुभमन गिल के हाथों में होगी, वहीं आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभालते हुए नजर आएंगे. तो आइए इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड, इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ आपको संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

GT vs RCB : पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पूरी तरह से रनों से भरपूर है. यहां पर बॉल अच्छे बाउंस और तेजी के साथ बल्लेबाज आती है, जिससे शॉट लगाने में आसानी होती है. वहीं इस ग्राउंड की तेज आउटफील्ड का फायदा भी बल्लेबाज उठाते हैं. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों के लिए भी नई बॉल से मदद मौजूद है, वहीं स्पिनर्स पुरानी गेंद के साथ विकेट चटकाते हैं. यहां पर पारी का औसत स्कोर लगभग 195 के आसपास रहा है.

GT vs RCB : वेदर अपडेट

आज अहमदाबाद का मौसम काफी अच्छा रहने वाले है. इस मैच में बारिश का अनुमान नहीं है. ऐसे में फैंस को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला मैच पूरा देखने को मिलेगा. इस मैच के दौरान तापमान लगभग 32°C रहने की उम्मीद है. मैच में केवल 4% बादल छाने और 1% बारिश का अनुमान है. 

GT vs RCB : हेड टू हेड रिकॉर्ड 

आईपीएल में अब तक में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को 3 मैचों में जीत नसीब हुई है. ऐसे में इन दोनों के बीच हेड टे हेड रिकॉर्ड बराबरी की स्थिति में है. आज जीटी जीत दर्ज कर इसे बराबर करना चाहेगी.

  •  मैच – 7
  • आरसीबी ने जीते – 4
  • जीटी ने जीते – 3

गुजरात टाइटंस के खिलाफ RCB का सबसे ज़्यादा स्कोर 206 रहा है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 169 है. वहीं अगर दूसरी ओर देखें तो गुजरात टाइटंस ने RCB के खिलाफ 205 का सबसे ज़्यादा स्कोर बनाया है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 147 रहा है.

GT vs RCB : संभावित प्लेइंग-11

RCB – विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, सुयश शर्मा.

GT – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा.

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड

RCB: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

GT: रविश्रीनिवासन साई किशोर, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.

ये भी पढ़ें : ऐसा भी होता है क्या भाई! IPL 2026 में पहली बार हुआ ये कारनामा, बदल दिया इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास

GT vs RCB में आज मुकाबला, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button