Sport : रिटायरमेंट के सवाल पर हरमनप्रीत कौर का रिएक्शन हुआ वायरल, एक जवाब से रिपोर्टर की बोलती कर दी बंद #INA

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो तेजी से वयारल हो रहा है. इस वीडियो में हरमनप्रीत अपने एक जवाब से रिपोर्टर की बोलती बंद करती हुई नजर आ रही हैं. ये वीडियो आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयोजित किए गए कैप्टन मीट का है, जहां पर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों की कप्तान मौजूद थी. इस दौरान हरमन से कुछ ऐसा सवाल पूछा गया, जिसका जवाब उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया. तो आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, बीते रविवार को इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप से पहले कैप्टन कार्निवल का प्रोग्राम रखा गया. इस दौरान सभी कप्तानों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया. वहां मौजूद प्रेस को कप्तानों से सवाल पूछने का मौका दिया गया. इस दौरान एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत कौर से उनके संन्यास से संबधित सवाल पूछ डाला, फिर क्या था. हरमनप्रीत कौर ने अपना असली रंग दिखा दिया और एक ही जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी.

हरमनप्रीत कौर ने की रिपोर्टर की बोलती बंद

आपको बता दें कि, रिपोर्टर ने हरमनप्रीत कौर से पूछा कि, क्या ये आपका अंतिम वर्ल्ड कप है. मैं बस आपसे पूछना चाहता हूं. इस सवाल पर हरमन ने जवाब देते हुए कहा कि, आपको लगाता है मुझे संन्यास लेना चाहिए और खेलने से रुक जाना चाहिए. इस जवाब पर रिपोर्टर ने कहा, बिल्कुल भी नहीं… इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने उससे कहा कि, फिर आप ऐसे सवाल क्यों पूछ रहे हैं और ये जवाब सुनकर उनकी बोलती बंद हो गई.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी 37 साल की हो चुकी है. इस उम्र में अक्सर महिला क्रिकेटर संन्यास ले लेती है. रिपोर्टर ने हरमन की उम्र को देखते हुए उनसे संन्यास लेने का सवाल पूछा, इस पर हरमनप्रीत के जवाब ने साफ कर दिया कि उनका अभी संन्यास लेने का कोई मूड नहीं है. वो अभी और वर्ल्ड कप भारत के लिए खेलना चाहती है. 

हरमनप्रीत ने अब तक खेले कितने वर्ल्ड कप

हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था. हरमनप्रीत कौर अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सभी टी20 वर्ल्ड कप संस्करण खेले हैं. वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक कुल 9 वर्ल्ड कप खेल चुकी है. अब उनके पास अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका होगा. इसके बाद वो अगर 2028 का भी वर्ल्ड कप खेलती है तो ये उनके लिए एक अद्भुत उपलब्धि होगी.

हमनप्रीत कौर का टी20 करियर

हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 39 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 726 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 103 रहा है. उन्होंने 70 चौके और 19 छक्के टी20 वर्ल्ड कप में लगाए हैं. 

हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 197 मैचों की 176 पारियों में 30.2 की औसत के साथ 4075 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 17 अर्धशतक भी आए हैं. अब वो अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करना चाहेंगी. 

ये भी पढ़ें : भारत का वर्ल्ड कप अभियान आज से होगा शुरू, वेस्टइंडीज से भिड़ेंगी हरमनप्रीत कौर की लड़कियां, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

रिटायरमेंट के सवाल पर हरमनप्रीत कौर का रिएक्शन हुआ वायरल, एक जवाब से रिपोर्टर की बोलती कर दी बंद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close