Sport : हर्ष दुबे, मानव सुथार, और गुरनूर बराड़ में से किसे मिलेगा चांस, IND vs AFG Test में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 #INA

IND vs AFG Test : भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है. इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के नेत्रत्व में सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया. अब शनिवार से दोनों टीमों के बीच घमासान होने वाला है.
इससे पहले हम आपको भारतीय किकेट टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इसके बारे में बताने वाले हैं. इससे साथ ही हम आपको बताएंगे कि हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ में से किसे प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. इन तीनों खिलाड़ियों को भारत की टेस्ट टीम के लिए मेडन कॉल अप आया है.
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ में से किसे मिलेगा चांस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को ही प्लेइंग-11 में मौका दे पाएंगे. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम अपनी होम कंडीशन में तीन स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में दो अनुवभी तेज गेंदबाज पहले से ही मौजूद हैं. ऐसे में गुरनूर बराड़ को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है.
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव मौजूद हैं. उनका साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर देंगे, जो अपनी ऑफ स्पिनग गेंदबाजी से विरोधी टीम को धुल चटाने का मद्दा रखते हैं. ऐसे अगर भारतीय क्रिकेट टीम 3 स्पिनर के साथ जाते है तो हर्ष दुबे या फिर मानव सुथार में से किसी एक को मौका मिल सकता है. ये दोनों ही लेफ्टऑर्म स्पिनर हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाचे हैं.
मानव सुथार और हर्ष दुबे दोनों ही ऑर्थोडॉक्स स्पिनर है. वहीं ये बतौर स्पिन ऑलराउंडर टीम में अपनी जगह बना सकते हैं. इन दोनों में से किसी एक को ही गिल प्लेइंग-11 में मौका देंगे. ऐसे में मानव सुथार को मौका मिल सकता है. वो आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे. कप्तान गिल ने उन्हें करीब से देखा है.
A feeling even words can’t fully describe 🥹 ✨
🎥 That 𝗠𝗮𝗶𝗱𝗲𝗻 #TeamIndia 𝗖𝗮𝗹𝗹-𝘂𝗽 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁, with Harsh Dubey, Manav Suthar, and Gurnoor Brar 🇮🇳 #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/Ym8ePbHoZm
— BCCI (@BCCI) June 4, 2026
इन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मिलेगा चांस
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी फिक्स है. यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल का आना तय है. टीम के लिए नंबर तीन पर साई सुदर्शन उतर सकते हैं. उनके बाद नंबर 4 पर खुद कप्तान शुभमन गिल आएंगे. ऋषभ पंत नंबर 5 पर टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं.
इसके बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी नंबर 6, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुदंर नंबर 7 और मानव सुथार नंबर 8 पर टीम के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं. कुलदीप यादव भारत के इस मैच में नंबर 9 पर खेल सकते हैं. वहीं नंबर 10 पर मोहम्मद सिराज और 11वें नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा उतर सकते हैं.
📸📸 Hello Test Cricket 👋#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/83gfEb5bSH
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
कैसी होगा भारत की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
📍Chandigarh
Captain Shubman Gill 🫡 #TeamIndia | #INDvAFG | @ShubmanGill | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/X1d3xw1G78
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
ये 4 खिलाड़ी हो सकते है प्लेइंग-11 से बाहर
- ध्रुव जुरेल – विकेटकीपर
- देवदत्त पडिक्कल – बल्लेबाज
- हर्ष दुबे – स्पिन ऑलराउंडर
- गुरनूर बराड़ – तेज गेंदबाज
ये भी पढ़ें : IND vs AFG ODI: विराट कोहली को टीम इंडिया में कौन करेगा रिप्लेस, इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगा चांस
हर्ष दुबे, मानव सुथार, और गुरनूर बराड़ में से किसे मिलेगा चांस, IND vs AFG Test में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,