Sport : 'उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है…', रियान पराग ने जीतने के बाद किसके लिए दिया ऐसा बयान #INA

Riyan Parag Statement: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. शनिवार को राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है और इसी के साथ अब ये टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. मगर, मैच जीतने के बाद कैप्टन रियान पराग ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, मगर उन्होंने एक खिलाड़ी को न केवल जीत का क्रेडिट दिया बल्कि ऐसा भी माना कि उसकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ है. तो आइए जानते हैं रियान ने ऐसा किसके लिए कहा…

प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान Riyan Parag

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई आरआर की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे चेज करने उतरी गुजरात की टीम 204 रन ही बना पाई और RR ने 6 रन से मैच को जीत लिया.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है यह अविश्वसनीय था. मैंने जोखिम उठाया, यह सोचकर कि चलो पूरी ताकत से और तेज गेंदबाजी करते हैं और जिस तरह से लड़कों ने प्रदर्शन किया, आप देख सकते हैं कि मेरी आवाज कांप रही थी, मैं बस चिल्ला रहा था. मैं इस बात से बहुत एक्साइटेड था कि उन्होंने अपनी इच्छानुसार प्रदर्शन किया और यह वाकई अद्भुत था.”

ध्रुव जुरेल की सलाह आई काम

रियान पराग ने 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर को देने के लिए ध्रुव जुरेल को क्रेडिट दिया. इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने वापसी करते हुए मैच को आरआर की ओर झुका दिया था और फिर आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली.

19वें और 20वें ओवर में गेंदबाजी के विकल्प के बारे में रियान पराग ने कहा, “मैं वास्तव में बल्लेबाजी क्रम बदलने वाला था, इसलिए इसका श्रेय ध्रुव जुरेल को जाता है. उन्होंने मुझे 19वें ओवर में जोफ्रा को गेंदबाजी के लिए भेजने को कहा. तो योजना यह थी कि चूंकि 3 गेंदों का अंतर था, 12 गेंदों में 15 रन चाहिए थे. मैं बस एक मौका लेना चाहता था, जितनी तेज हो सके, उतनी तेज, जितनी आक्रामक हो सके उतनी तेज गेंदबाजी करना चाहता था. अगर यह सफल होता है, तो बहुत अच्छा लगता है. अगर नहीं होता है, तो मैं निराश हो जाऊंगा और अगली बार फिर कोशिश करूंगा.”

‘प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ’

गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 75 रन ठोके. उनका स्ट्राइक रेट 178.57 का रहा. ऐसे में रियान पराग ने उनकी सराहना की और माना कि वह ऊपर बल्लेबाजी करने के हकदार हैं.

रियान पराग ने जुरेल के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हमने उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है. उन्होंने कड़ी मेहनत की है. छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन अब जब हमने देखा कि हमारे पास तीसरे नंबर पर मौका है, तो मैंने सबसे पहले कहा था कि उसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उसने हमें दिखा दिया कि वह ऐसा क्यों कर सकता है. तो उम्मीद है कि यह उसके लिए शुरुआत है और वह 700-800 रन बनाएगा और हमें चैंपियनशिप जिताएगा.”

ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आना तय! 3 आंकड़े दे रहे हैं गवाही

'उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है…', रियान पराग ने जीतने के बाद किसके लिए दिया ऐसा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close