Sport : IND vs ENG 1st ODI : रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल किसे देंगे मौका, जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11 #INA

IND vs ENG 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली की वापसी होने वाली है. वहीं रोहित शर्मा भी एक बार फिर इस सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस वनडे सीरीज में केएल राहुल की अपना जलबा विखेंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह के पास भी आईपीएल के बाद शानदार खेल दिखाने का मौका होगा. उससे पहले आज हम आपको भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के बारे में बताएंगे. ये मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा. इसके साथ इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड मैच

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच 14 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्रांउड पर खेला जाने वाला है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच का टॉस 3 बजे होने वाला है. वहीं ये मैच इंग्लैंड के समय के अनुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. 

पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मौका देंगे. ऐसे में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और रोहित शर्मा होंगे. वहीं नंबर 3 पर टीम में विराट कोहली नजर आएंगे. ऐसे में टीम इंडिया का टॉप थ्री काफी मजबूत नजर आ रहा है.  

अय्यर और राहुल पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के ऊपर होगी. अय्यर टीम में नंबर 4 पर खेलेंगे. वहीं केएल राहुल नंबर 5 पर बैटिंग करने के लिए आएंगे. वहीं टीम के लिए फिनिशर की भूमिका शिवम दुबे निभा सकते हैं. उनका साथ अक्षर पटेल दे सकते हैं, जो टीम के लिए क्रमश: नंबर 6 और 7 पर बैटिंग कर सकते हैं. 

इनके हाथों में होगा गेंदबाजी का जिम्मा

कुलदीप यादव अक्षर पटेल के साथ मिलकर स्पिन बॉलिंग का जिम्मा संभालते हुए नजर आएंगे. इसके बाद टीम के लिए तीन पेस बॉल होंगे, जो जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ होंगे. ये तीनों तेज गेंदबाज टीम की बॉलिंग लाइनअप को मजबूत करते हुए नजर आएंगे. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने गलत फैसले लिए हैं’ टीम मैनेजमेंट की गलतियों पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, जॉन राइट और गैरी कर्स्टन की दिलाई याद

IND vs ENG 1st ODI : रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल किसे देंगे मौका, जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button