Sport : 'वो मुझसे बात करते रहते हैं…', वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज, बताई अंदर की बात #INA

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब तहलका मचाते हैं. IPL 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाल मचाया और वह दोनों टीमों के बीच फिफ्टी लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. उन्होंने महज 15 गेंदों में ही रिकॉर्ड फिफ्टी लगाई, जिसके बाद से हर तरफ उन्हीं की चर्चा है. तो आइए जानते हैं कि मैच खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी प्लानिंग और बल्लेबाजी को लेकर क्या-क्या कहा…

Vaibhav Suryavanshi ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की और 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए. मैच खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में गहराई से बात की.

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट प्रेजेंटेशन में बताया कि, मैंने बाहर कुछ खास नहीं किया… केक काटने का कार्यक्रम था, लेकिन केक लगने से बचने के लिए मैं जल्दी सो गया था.”

अपनी बल्लेबाजी के बारे में, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था. शुरुआत में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करना था क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह चरण बहुत महत्वपूर्ण होता है. अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो खेल उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा.”

सपोर्ट स्टाफ की भी वैभव ने की तारीफ

सहायक स्टाफ के मार्गदर्शन के बारे में बात करते हुए Vaibhav Suryavanshi ने आगे कहा, “कोचों ने खासतौर से यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझ पर हमला करेंगे. बाकी सब पहले से ही यह कह रहे थे, लेकिन उन्होंने बस इतना कहा कि वे मेरा सपोर्ट करते हैं और मुझे अपने नेचुरल गेम पर टिके रहना चाहिए और स्थिति के अनुसार खेलना चाहिए.”

यशस्वी जायसवाल करते हैं मदद

राजस्थना रॉयल्स की ओर से Vaibhav Suryavanshi के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए आए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप बनाई. वैभव ने बताया है कि यशस्वी बल्लेबाजी के दौरान उनसे बातचीत करते रहते हैं.

पार्टनरशिप के बारे में वैभव ने कहा, “मेरे ओपनिंग पार्टनर हर गेंद के बाद मुझसे बातचीत करते रहते हैं. वह मुझे बताते हैं कि कब सिंगल रन लेने हैं, मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं और अगर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है तो मुझे अपने शॉट खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.”

वैभव सूर्यवंशी ने बनाई रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी

चेन्नई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में नंबर-1 पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में ये कारनामा किया है.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं…’, CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा

'वो मुझसे बात करते रहते हैं…', वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज, बताई अंदर की बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close