UP News: IIT कानपुर के प्रोफेसर पर घरेलू हिंसा का केस, पत्नी ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के लगाए आरोप – INA

IIT Kanpur News: कानपुर स्थित IIT कानपुर में कार्यरत एक प्रोफेसर दंपती के बीच घरेलू विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. संस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला ने अपने पति, प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव पर घरेलू हिंसा, शारीरिक हमला, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के आधार पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

5 जुलाई की घटना का किया जिक्र

कल्याणपुर के एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 5 जुलाई को उसके साथ मारपीट की गई और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. महिला का कहना है कि यह उत्पीड़न लंबे समय से जारी है. कई बार विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

ये भी पढ़ें- 400 रुपये का विवाद और चचेरे भाई ने मार डाला, झांसी पुलिस ने सुलझाया अंकित अहिरवार हत्याकांड

अवैध संबंध और धमकी देने का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक विवाहित छात्रा और एक सहकर्मी महिला के साथ अवैध संबंध है. इसी वजह से उनके वैवाहिक संबंध खराब हो गए हैं. महिला का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की, चाकू से डराया और जान से मारने की धमकी दी.

निगरानी और वैवाहिक क्रूरता का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उसके पति ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे. इसके अलावा उसने वैवाहिक क्रूरता, शारीरिक दुर्व्यवहार और लगातार मानसिक प्रताड़ना से जुड़े कई घटनाक्रम पुलिस को बताए हैं, जिन्हें शिकायत का हिस्सा बनाया गया है.

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, महिला ने 28 जुलाई को कल्याणपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था. इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन कर रही है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. वहीं, आरोपी प्रोफेसर की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

IIT कानपुर के प्रोफेसर पर घरेलू हिंसा का केस, पत्नी ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के लगाए आरोप


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button