Sport : 'वो एक सुपरस्टार बनेगा…' वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर विराट कोहली के करीबी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के बाएं हाथ के 15 वर्षीय आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब वैभव भारतीय क्रिकेट टीम की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं. तमाम रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो उन्हें जल्द ही इंडियन क्रिकेट टीम का टिकट मिल सकता है. वो जल्दी ही भारतीय की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
भारतीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में मौका दे सकते हैं. इसके साथ ही वैभव एशियन गेम्स की टीम में भी भारत के लिए जगह बना सकते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और उन्होंने टूर्नामेंट में 5 अवॉर्ड हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से बात करते हुए देखा गया था. उन्होंने विराट के साथ काफी लंबे समय तक मैदान पर बात की थी. इसके साथ ही वो जय शाह के साथ भी डगआउट में बैठे हुए नजर आए थे. इस सब से इशारा मिल रहा है कि वैभव के लिए टीम इंडिया के दरवाजे जल्दी ही खुलने वाले हैं. उससे पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
विराट के कोच का वैभव सूर्यवंशी पर बयान
राजकुमार शर्मा ने कहा कि, ‘बिल्कुल… जिस तरह से उसने अपनी पारी को संभाला और उसे आगे बढ़ाया, उसमें उसने बहुत मैच्योरिटी दिखाई. वह एक छोर पर खड़ा था जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन उसने अपना दिमाग बनाए रखा और एक शानदार पारी खेली. तो, मुझे लगता है कि वह काफी मैच्योर है और खेल को बहुत अच्छी तरह समझता है. वह अभी भी बहुत छोटा है और मुझे लगता है कि आने वाले सालों में वह बहुत कुछ सीखेगा और एक सुपरस्टार बनेगा’.
VIDEO | Virat Kohli’s childhood coach, Rajkumar Sharma, hailed Vaibhav Sooryavanshi’s maturity at the age of 15, shown during the IPL 2026 Eliminator and Qualifier 2 match for Rajasthan Royals against Sunrisers Hyderabad and Gujarat Titans.
“Definitely. He showed a lot of… pic.twitter.com/ukjCgkwQZP
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी बेशक एक बहुत बढ़िया टैलेंट है. मेरा मतलब है, जिस तरह से उसने इस आईपीएल में खेला है वह कमाल का है. जिस तरह से उसने सभी फर्स्ट-क्लास बॉलर्स, सभी वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स को हिट किया है, वह तारीफ के काबिल है और मुझे कहना होगा कि वह एक स्पेशल टैलेंट है’.
विराट से वैभव की तूलना क्या बोले कोच?
कोच शर्मा ने आगे कहा कि, ‘मैं लोगों की तुलना करने में यकीन नहीं करता. विराट ने पिछले 18 सालों में जो किया है, मेरा मतलब है. यह बहुत लंबा समय है जब वह इतना कंसिस्टेंट रहा है लेकिन वैभव को देखकर, वह बहुत अच्छा लगता है, एक बहुत टैलेंटेड लड़का है और उसका टेम्परामेंट भी अच्छा है, जो उसने पिछले गेम में दिखाया. वह बेशक एक शानदार टैलेंट है, लेकिन हमने उसे अभी सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते देखा है. हमें उसे अभी बड़े फॉर्मेट में खेलते देखना बाकी है’.
VIDEO | Virat Kohli’s childhood coach Rajkumar Sharma on teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi, calling the 15-year-old a special talent.
“Well, he (Vaibhav Sooryavanshi) is an exceptional talent undoubtedly. I mean, the way he has played in this IPL is remarkable. The way he… pic.twitter.com/5Gsn1P0I0Y
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 72 चौके भी आएं. अब वो टीम इंडिया के लिए आने वाले भविष्य में धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 में जिस गेंदबाज को SRH ने नहीं दिया मौका, उसने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका
'वो एक सुपरस्टार बनेगा…' वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर विराट कोहली के करीबी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,