Sport : 'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो…' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पांच बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मुकाबले खेले हैं. उसे दोनों मैचों में हार मिली है. सीएसके को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया था तो वहीं, इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली है.

इस हार के बाद चारों ओर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की आलोचना हो रही है. उनके कप्तानी करने के स्टाइल पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस दौरान कई दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट जगत के जानकार लोग अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं.

गायकवाड़ के बचाव में उतरे क्लार्क 

इस सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने रुतुराज गायकवाड़ का बचाव किया है. क्लार्क ने अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए गायकवाड़ से रिलेट किया है. उन्होंने क्या करा है. आइए जानते हैं.  

क्लार्क ने गायकवाड़ पर दिया बड़ा बयान

माइकल क्लार्क ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, ‘मैंने कई लोगों को रुतुराज की कप्तानी पर सवाल उठाते देखा, लेकिन सच कहूं तो, अपने शुरुआती सालों में मैं भी एक कप्तान के तौर पर ऐसा ही था. उसके फैसले लेने की क्षमता में सुधार हो रहा है. उसे थोड़ा समय दो, वह सबको गलत साबित कर देगा’.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जब जडेजा भी फ्लॉप साबित हुए तो धोनी को फिर से कप्तानी दी गई. अब धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है. 

CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी के रिकॉर्ड 

मैच: 19
जीत: 8
हार: 11
जीत प्रतिशत: 42.10%

चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक के मैचों का हाल

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद 128 रनों के टाकगेट को राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवाकर 13वें ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि यशस्वी जायसवाल नाबाद 38 रन बनाए.

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट के चलते प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे हैं लेकिव वो जल्दी ही सीएसके के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. सीएसके की टीम को उनके अनुभव और उनकी जरूरत है. धोनी विकेट के पीछे दस्तानों के साथ धमाल मचाते हैं और रणनीति बनाने में माहिर हैं.

ये भी पढ़ें : 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने कटाई पाकिस्तान की नाक, PSL 2026 में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो…' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close