Sport : संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ #INA

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी का ध्यान उनपर रहता है. आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी के साथ शुरुआत की है और आज वह एक बार फिर मैदान पर उतरने वाले हैं. हालांकि, मैदान पर उतरकर बल्ले से जलवा दिखाने से पहले अब वैभव ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का वीडियो शेयर किया है, जिसपर यूजर्स खुलकर प्यार लुटा रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के साथ खेले जाने वाले मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही वैभव और गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने एक-दूसरे को देखा दोनों एक-दूसरे की ओर दौड़ पड़े.

वैभव ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का सम्मान करना नहीं भूला और उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़े. नेहरा इस पल से काफी खुश नजर आए और उन्होंने तुरंत सूर्यवंशी को उठाकर गले लगा लिया और मुस्कुराने लगे. वैभव का सीनियर खिलाड़ी को सम्मान देने का ये तरीका यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

धमाकेदार अंदाज में वैभव ने की IPL 2026 की शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए पहले मैच में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वैभव से आरआर को ऐसी ही तूफानी पारी देखने को मिलने की उम्मीद रहेगी.

बताते चलें, वैभव ने अब तक आईपीएल में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 218.71 की स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi पर फैंस ने लुटाया प्यार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरकर मचाएंगे तहलका? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button