Sport : बांग्लादेश के हिंदू खिलाड़ी ने सबके सामने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले-'वहां तो बंदूक लेकर खड़े रहते हैं…' #INA

Litton Das Statement: बांग्लादेश की टी-20 कैप्टन लिटन दास ने हाल ही में एक बयान दिया है, जो चर्चा में बना हुआ है. लिटन ने अपने बयान में एक ओर जहां भारत के सुरक्षित वातावरण की बात की है, तो वहीं पाकिस्तान की असलियत सबके सामने खोलकर रख दी है. उन्होंने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में जब वह मैच खेलने जाते हैं, तो वहां का माहौल कैसा रहता है. तो आइए आपको बताते हैं कि लिटन दास ने क्या-क्या कहा है…

लिटन दास ने क्या कहा?

टी-20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आई थी और उसने न्यूट्रल वेन्यू पर ही मैच खेले थे. असल में, बीसीसीआई ने केकेआर को आदेश दिया था कि वह आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दें और फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया. इसके बाद से बवाल शुरू हो गया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टी-20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने भारत न आने पर अड़ गया था और टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. अब बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने बात की है और बताया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से इस मुद्दे पर क्या बातचीत हुई थी.

लिटन दास ने हाल ही में प्रथोम आलो को दिए इंटरव्यू में कहा, “हम एक मीटिंग में शामिल होने गए थे, जहां BCB के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. हम तो बस एसी कमरे में बैठकर चाय पीने के मूड में थे. लेकिन वहां हमसे पूछा गया कि हमारी क्या राय है… खिलाड़ी होने के नाते हम क्या चाहते? हम कोई भी मतभेद या टकराव नहीं चाहते थे और टूर्नामेंट में खेलना चाहते थे. हमें बताया गया कि उस देश (भारत) में सुरक्षा का मुद्दा है. इस पर हमने कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वहां हमारे कमरे के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी खड़े रहते थे. उससे ज्यादा जोखिम भरा और क्या ही हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?”

बांग्लादेश की टीम हो गई थी टूर्नामेंट से बाहर

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद विवाद बढ़ता गया और आखिर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई थी. बांग्लादेश ने कोशिश की थी कि उन्हें न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, जिसके चलते फिर ये टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

लिटन दास के आंकड़े

बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास ने 54 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 36.09 के औसत से 3356 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 20 अर्धशतक लगाए. वहीं, उन्होंने 102 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 29.68 के औसत और 85.61 की स्ट्राइक रेट से 2790 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 5 शतक और 13 अर्धशतक लगाए. लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए 122 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 126.85 की स्ट्राइक रेट और 23.5 के औसत से 2703 रन बनाए हैं. इस दौरान 16 अर्धशतक ठोके हैं.

ये भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म, सुबह मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

बांग्लादेश के हिंदू खिलाड़ी ने सबके सामने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले-'वहां तो बंदूक लेकर खड़े रहते हैं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close