Sport : Hockey World Cup: भारत ने वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी को 3-1 से हराया, 52 साल बाद हासिल किया ऐतिहासिक 5वां स्थान #INA

Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखा है. इस अहम मुकाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है, जो कि पिछले 52 सालों के हॉकी वर्ल्ड कप में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया
दुनिया की 9वें नंबर की टीम भारत को इस पूरे टूर्नामेंट में इकलौती हार ओलंपिक चैंपियन और सह-मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली थी. नीदरलैंड्स हॉकी टीम ने भारतीय टीम को 0-2 से हराया था. इसके बाद दूसरे दौर के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच 0-0 से ड्रॉ रहने के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. हालांकि, अब जर्मनी को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की दर्द को थोड़ा कम किया होगा. इस मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए खेल के आखिरी 17 मिनटों में ताबड़तोड़ तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया.
𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖! 🇮🇳🔥
The Indian Women’s Team defeats World No. 5 Germany 3–1 . secure 5th place at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
This is India’s best-ever World Cup finish in 52 years. We finished 4th in 1974. 🇮🇳✨#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/LSvPoP9wKu
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 27, 2026
भारतीय टीम ने खेल के आखिरी 17 मिनटों में दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन
इस मैच के शुरुआती 43 मिनटों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद खेल के आखिरी 17 मिनटों में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया. टीम इंडिया ने मजबूत डिफेंस का नजारा पेश किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. पूरे मैच के दौरान जर्मनी की टीम को गोल करने के कुल पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडर दीवार की तरह खड़े रहे और उनके हर हमले को नाकाम कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग कर…,’ कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिया बहाया, WTC पर कही ये बात
भारतीय टीम के लिए नवनीत ने किए लगातार 2 गोल
जर्मनी के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से खेल के 43वें मिनट में इशिका ने पहला गोल दागा, जिसके तुरंत बाद नवनीत ने शानदार खेल दिखाते हुए 44वें और 47वें मिनट में लगातार 2 गोल करके टीम को मजबूत बढ़त दिला दी. इस तरह जर्मनी की टीम मैच में पूरी तरह पिछड़ गई और उनकी खिलाड़ी लिन क्रिंग्स ने खेल खत्म होने से ठीक पहले 59वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया. भारत की यह जीत इसलिए भी बेहद खास और ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी जर्मन टीम ने वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले खेले गए दो प्रैक्टिस मैचों में भारतीय टीम को बुरी तरह से हराया था. हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖! 🇮🇳🔥
The Indian Women’s Team defeats World No. 5 Germany 3–1 . secure 5th place at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
This is India’s best-ever World Cup finish in 52 years. We finished 4th in 1974. 🇮🇳✨#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/LSvPoP9wKu
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 27, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, श्रीलंका को फॉलोऑन देकर भी क्यों नहीं जीत पाया भारत?
Hockey World Cup: भारत ने वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी को 3-1 से हराया, 52 साल बाद हासिल किया ऐतिहासिक 5वां स्थान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,