Sport : आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? जहां खेला जाएगा CSK VS KKR मैच #INA

CSK VS KKR Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 22वां मैच खेला जाएगा. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी. ये सीजन अब तक दोनों ही टीमों के लिए कुछ खास नहीं रहा है. 

 

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

चेन्नई का मौसम मंगलवार को पूरी तरह से साफ रहने वाला है, जिसका मतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलेगा. मंगलवार को चेन्नई में तापमान 35 डिग्री से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 17 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है. वहीं, ह्यूमिडिटी 60% रह सकती है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के कुल 93 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें 52 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 246 रनों का है, जो चेन्नई सुपर किंग्स ने ही 2010 में बनाया था. लोएस्ट स्कोर 70 रनों का है, जो आरसीबी ने 2019 में बनाया था. वहीं, हाईएस्ट चेज 210 रनों की रही है.

CSK VS KKR की ऐसी हैं टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज 48 रन बनाते कर IPL में कर देंगे कमाल, अपने नाम करेंगे ये धांसू रिकॉर्ड

आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? जहां खेला जाएगा CSK VS KKR मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close