Sport : 'मैं ऐसा इंसान नहीं हूं', MS धोनी ने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर दिया ऐसा बयान #INA

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए 6 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसका उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं हुआ है. वह आज भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में माही ने जतिन सप्रू के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय दी. इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि फोन पर बात करना उन्हें कुछ खास पसंद नहीं है. कहीं न कहीं इसीलिए वह फोन पर अधिक बात नहीं करते हैं.
फोन पर बात करने को लेकर क्या बोले एमएस धोनी?
एमएस धोनी से अक्सर कई पूर्व क्रिकेटर्स शिकायत करते हैं कि वो फोन नहीं उठाते हैं. कई बार तो इस बात को लेकर काफी विवाद भी हुआ. मगर, कभी ये नहीं पता चल सका था कि आखिर माही ऐसा क्यों करते हैं. मगर, अब धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें फोन पर बात करना कुछ खास पसंद नहीं है.
Dhoni said “I am not good in that way of communicating. I like . sit across & speak . people. I am not someone who is very good over the phone because I cannot see a face so I am a very awkward guy when it comes . speaking on the phone”. [Jatin Sapru] pic.twitter.com/0DdUU7AJ98
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 4, 2026
धोनी ने टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं उस तरह से बात करने में अच्छा नहीं हूं. मुझे सामने बैठकर लोगों से बात करना पसंद है. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो फोन पर बहुत अच्छे से बात करता हो, क्योंकि मैं चेहरा नहीं देख पाता, इसलिए जब फोन पर बात करने की बात आती है तो मैं बहुत अजीब महसूस करता हूं.’
विराट-रोहित को खेलना चाहिए या नहीं विश्व कप
Jatin sapru indirectly took a dig at virat kohli in the very first question asked . Ms dhoni 😭 pic.twitter.com/56cL5knO7C
— ADITYA (@wXtreme18) February 4, 2026
जब जतिन सप्रू ने इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर सावल किया. इसपर माही ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्यों नहीं. किसी को विश्व कप क्यों नहीं खेलना चाहिए? मेरे लिए उम्र कोई पैमाना नहीं है. मेरे लिए प्रदर्शन और फिटनेस ही मापदंड हैं. मेरा मानना है कि किसी को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा. जब मैंने डेब्यू किया तब मैं 24 साल का था. किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा और अब जब मैं 10 साल या 20 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं, तो किसी को आकर मेरी उम्र के बारे में बताने की जरूरत नहीं है.’
ये भी पढ़ें: ‘क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए राजनीति’, भारत के साथ खेलने से मना करने के बाद आया पाकिस्तान के PM का बयान
'मैं ऐसा इंसान नहीं हूं', MS धोनी ने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर दिया ऐसा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









