Sport : 'मुझे कोई कारण नहीं दिखता…' रोहित-विराट के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर पाकिस्तानी दिग्गज का बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट इस समय रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के कंधे पर टिका हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों के बगैर आप इंडियन क्रिकेट की कल्पना भी नहीं कर सकते है. ऐसा ही एक समय पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे पूर्व क्रिकेटर्स के लिए होता था. लेकिन समय आगे बढ़ता है और भारत के स्टार क्रिकेटर पूर्व खिलाड़ी बन जाते हैं. ऐसे में अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के पूर्व क्रिकेटर बनने के बारे में भी चर्चाएं होने लगी हैं. विराट और रोहित दोनों ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वो सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट खेलते हैं.
विराट कोहली की उम्र 37 वर्ष और रोहित शर्मा की उम्र 39 साल हो चुकी है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के संन्यास लेने की और क्रिकेट छोड़ देने की बातें अक्सर होती रही हैं. साल 2027 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. इस वर्ल्ड कप में ये दोनों हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. कुछ क्रिकेटर्स मानते हैं कि रोहित-विराट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, जबकि कुछ क्रिकेटर्स कह रहे हैं कि उन्हें भारत के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहिए.
पाकिस्तान दिग्गज ने रोहित-विराट पर दिया बयान
विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं खेलना चाहिए. इस पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जहीर अब्बास एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए रोहित विराट के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर बात की है. उन्होंने क्या रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
जहीर अब्बास ने की रोहित-विराट को खिलाने की मांग
जहीर अब्बास ने कहा कि, ‘दोनों ही खिलाड़ी स्किल और तकनीक के मामले में बेहद अच्छे हैं. उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है. ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वो विश्व कप क्यों न खेलें? जब तक वो फिट हैं और रन बनाते रहते हैं, उम्र कोई मायने नहीं रखती है. मैंने रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाते देखा था और उन्हें बल्लेबाजी करते देखना आज भी बेहद सुखद है. वो बहुत सहजता से और सटीक टाइमिंग के साथ खेलते हैं’.
🏮VIRAT KOHLI IS STILL SUPREMELY FIT WHILE ROHIT SHARMA JUST NEEDS TO PAY A LITTLE MORE ATTENTION TO HIS FITNESS – Zaheer Abbas
Former Pakistani captain said 🗣️:
“Virat & Rohit are very, very good in terms of skill and, given their experience, I don’t see any reason why they… pic.twitter.com/w0jlxuI13S
— VK (@Aur_vicky) July 28, 2026
आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछला वनडे वर्ल्ड कप खेला था. विराट कोहली ने भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने लगातार 9 जीत दर्ज की थी. वो इस पूरे टूर्नामेंट में फाइनल से पहले हारी नहीं थी. भारत ने फाइनल में अनबिटन रहते हुए जगह बनाई, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे फाइनल में हरा दिया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे देख के क्रिकेट फैंस टूट गए, क्योंकि वो टीम इंडिया के ट्रॉफी उठाकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे थे.
रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं उठाई है. वो बतौर कप्तान वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. उनका वनडे वर्ल्ड कप जीतना सपना है. वहीं विराट कोहली भी वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर विदाई लेना चाहेंगे. विराट ने धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था.
ये भी पढ़ें : इतिहास ने खुद को फिर दोहराया! जो 1993 में पाकिस्तान के साथ हुआ था, अब वही वेस्टइंडीज ने कर दिखाया
'मुझे कोई कारण नहीं दिखता…' रोहित-विराट के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर पाकिस्तानी दिग्गज का बयान, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,