Sport : 'मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं', POTM अवॉर्ड जीतकर ईशान किशन ने क्यों कही ऐसी बात? #INA

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले कमाल की बल्लेबाजी की और फिर बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को अपने नाम किया. अपना पहला T20I शतक लगाने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि ईशान ने POTM अवॉर्ड मिलने पर क्या-क्या कहा…
अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से मिलती है मदद
शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने कहा कि उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से मदद मिली. अपनी पारी के बारे में सोचने को लेकर ईशान किशन ने कहा, सच कहूं तो, ज्यादा कुछ नहीं. मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बैटिंग करने से सच में मदद मिलती है. आप उसका इंटेंट देखते हैं, आप समझते हैं कि टीम को किस मोमेंटम की जरूरत है और फिर आप बस गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं. यह तरीका आज मेरे लिए अच्छा काम किया.
That Maiden T20I Century feeling ❤️#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Gmp9RdjfET
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
मैच जीतने पर रहता है फोकस
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 42 गेंदों में शतक बनाया. सेंचुरी के करीब आकर भी ईशान ने छक्के-चौकों की बारिश नहीं रोकी और छक्के के साथ ही शतक पूरा किया.
पर्सनल माइलस्टोन पर ईशान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब हमारी टीम में सभी की यही सोच है. अगर आप किसी माइलस्टोन के करीब भी हैं, तो इससे अधिक फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस स्टेज पर सिंगल लेना शुरू कर देते हैं, तो बाद में आपको लग सकता है कि आपने बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया. इसलिए अगर गेंद मारने लायक है, तो आपको उस पर शॉट लगाना ही होगा. फोकस मैच जीतने पर है, न कि पर्सनल माइलस्टोन पर.’
🎥 What a way . get . your maiden T20I century! 💯
And look what it means . Ishan Kishan 🙌
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/adZg0TJTvK
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
वर्ल्ड कप पर है पूरा फोकस
7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में ईशान किशन का कहना है कि उनका पूरा फोकस टूर्नामेंट पर ही है और वह वहां इसी फॉर्म के साथ जाना चाहते हैं.
Ishan Kishan ने आगे कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं. हां, मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं, लेकिन मेरा फोकस पूरी तरह से वर्ल्ड कप पर है. वहीं पर एक्स्ट्रा मेहनत की जरूरत है। जरूरी यह है कि इस फॉर्म को आगे ले जाया जाए और वहां भी योगदान देना जारी रखा जाए.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन के शतक पर हार्दिक पांड्या ने किया ऐसा सेलिब्रेशन, हर तरफ हो रहा है वायरल
'मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं', POTM अवॉर्ड जीतकर ईशान किशन ने क्यों कही ऐसी बात?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









