Sport : 'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट है, मैं प्लीज नहीं कह सकता…' भारत के युवा खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान तुरंत हो गया वायरल, जानें क्या बोले #INA

Team India : टीम इंडिया में काफी ज्यादा कॉम्पिटिशन है. हर एक जगह के लिए कई खिलाड़ी मौजूद हैं. टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन के रूप में तीन-तीन सलामी बल्लेबाजी मौजूद हैं. ऐसे में टी20 फॉर्मेट से यशस्वी जायसवाल जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों को भी बाहर बैठना पड़ता है. टीम इंडिया के साथ-साथ आज कल घरेलू क्रिकेट में भी तगड़ा कॉम्पिटिशन बढ़ गया है. अब रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में भी खिलाड़ियों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है. 

ऐसे में कई हुनरमंद खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल भी नहीं किया जाता है. उन खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका ही नहीं मिलता है. वो बेंच पर बैठकर ही अपना समय निकाल देते हैं. इससे खिलाड़ियों में निराशा और हताशा आ जाती है, क्योंकि हर खिलाड़ी प्रत्येक मैच खेलना चाहता है और वो अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता है. ऐसी ही उम्मीद भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को हैं. 

सूर्यांश शेडगे को इन दिनों प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पा रहा है, जिस पर उन्होंने अब बड़ा बयान दिया है. सूर्यांश ने . के साथ बातचीत करते हुए उन्हें मौका नहीं दिए जाने के बारे में खुलकर बात की है. इसके साथ ही शेडगे ने आईपीएल में उन्हें नहीं खिलाए जाने पर भी बात की है. उन्होंने पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोटिंग को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

मेरी अपनी डिग्निटी है – सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे ने कहा कि, ‘किसी को भी बाहर बैठना पसंद नहीं है. अगर मैं पिछले साल को देखूं, तो मैंने इंडिया ए के कुछ गेम खेले थे. उसके बाद मैं दोहा गया. मैंने एक भी गेम नहीं खेला. फिर विजय हजारे ट्रॉफी में मुझे सभी लीग मैचों से बाहर बैठना पड़ा. मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता था. मुझे इसका कारण नहीं पता और न ही मैं इसके बारे में कुछ कर सकता हूं. मैं सपोर्ट स्टाफ या कप्तान के पास जाकर यह नहीं कह सकता कि प्लीज मुझे खेलने दो. मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मेरी अपनी डिग्निटी है और मेरी अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट है. मुझे कंट्रोल करने लायक चीजों को कंट्रोल करना पसंद है. एक स्पोर्ट्समैन हमेशा ऐसी स्थिति से गुजरता है’. 

सिर नीचे रखें और काम करते रहें – सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश ने आगे कहा कि, ‘आईपीएल के पहले हिस्से में भी यही हुआ था, जब मैं बाहर बैठा था और मेरी रिकी सर से भी बात हुई थी, जहां मैं आपको यह पहले ही बता चुका हूं. उन्होंने भी यही कहा था. आप बस अपना सिर नीचे रखें और काम करते रहें. मौका खुद ही मिलेगा और जब मिले, तो उसे दोनों हाथों से पकड़ें. अभी भी, जब आप इंडिया टूर से वापस आते हैं, तो आप खेलने की उम्मीद करते हैं. यह उम्मीद की जाती है. अगर किसी वजह से आपको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाता है, तो आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते. आप बस अपने प्रैक्टिस सेशन ऑर्गनाइज कर सकते हैं और आप यह पता लगा सकते हैं कि गेम के दौरान क्या करना है. 

सूर्यांश शेडगे का अंतरराष्ट्रीय करियर

सूर्यांश शेडगे ने भारत के लिए 28 जून 2026 को अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं. जबकि वो टीम के साथ काफी लंबे समय तक रहे हैं. शेडगे ने 3 मैचों की 2 पारियों में कुल 8 रन बनाए हैं. वहीं बॉल के साथ अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं. हालांकि उन्होंने 42 बॉल में 72 रन लुटाए हैं.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में 18 साल का सूखा खत्म करने को तैयार टीम इंडिया, इन 5 बल्लेबाजों के कंधों पर होगा जीत का पूरा दारोमदार!

'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट है, मैं प्लीज नहीं कह सकता…' भारत के युवा खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान तुरंत हो गया वायरल, जानें क्या बोले





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button