Sport : 'मैं प्रोटेस्ट करुंगा…' टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का चयन नहीं होने पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, जानें क्या कहा? #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में देश और दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स धमाल मचा रहे हैं. आए दिन किसी न किसी मैच में कोई न कोई हीरो बनकर उभरता है. आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में भी भारत के एक स्टार खिलाड़ी ने धमाल मचा दिया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं, जो लगातार बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. अय्यर ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, इसके बाद भी उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था. 

श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को बतौर कप्तान फाइनल में पहुंचाया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में 17 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 604 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 97 रन रहा था. इसके बाद भी उन्हें भारत की टी20 टीम से दरकिनार कर दिया गया.

अय्यर ने फिर दिखाया बल्ले का दम

अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 अप्रैल को आईपीएल के 17वें मुकाबले में अय्यर ने मुश्किल परिस्थिति में 33 बॉल में 5 चौके और 5 छक्के के साथ 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. इस पारी के दौरान अय्यर का स्ट्राइक रेट 209.09 का था. 

अय्यर को नहीं मिली जगह तो करेंगे विरोध – मनोज तिवार

श्रेयस अय्यर के इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने उनको भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा कि, ‘अगर इस बार श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में नहीं चुना गया, तो हम उनके लिए विरोध करेंगे’.

इस दौरान मनोज तिवारी के साथ चर्चा में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे. उन्होंने भी टी20 क्रिकेट में अय्यर के लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. सहवाग ने मनोज तिवारी के अय्यर के लिए विरोध करने की बात का समर्थन किया है.

सहवाग ने भी अय्यर को लेकर बोली बड़ी बात

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में भी 50 रन बनाए थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए गेम खत्म किया और उन्होंने इस मैच में भी ऐसा ही किया. इसमें कोई शक नहीं कि उनके ओपनर्स ने शानदार शुरुआत की, लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए गेम खत्म नहीं किया. मुझे हैरानी है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने और पंजाब किंग्स के लिए रेगुलर अच्छा खेलने के बाद भी वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए. मुझे उम्मीद है कि वह और बेहतर होंगे और आखिरकार अगले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह बनाएंगे’.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगी मैनेजर की गलती की सजा? सख्त हैं मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़े बहुत IPL के नियम

'मैं प्रोटेस्ट करुंगा…' टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का चयन नहीं होने पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, जानें क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close