Sport : MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में दूसरी बार किया ये काम #INA

MI vs RCB : आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है. इस मैच में आरसीबी ने पहले 6 ओवर में ही कमाल कर दिया. उन्होंने पावरप्ले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
इस मैच में विराट कोहली और फिल साल्ट आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने मिलकर 6 ओवर में यानी की पावरप्ले में 71 रन बनाए. पावर प्ले तक विराट कोहली 22 और फिल साल्ट 47 रनों पर नाबाद थे. इन 6 ओवर के पूरे होते ही आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रच दिया.
Salty, spicy, and absolutely explosive! 👊
Phil Salt races . a 25-ball FIFTY 👏
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/Hccpd3uflz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
आरसीबी ने मुबंई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास
आरसीबी द्वारा पावरप्ले में बनाया गया 71/0 का स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का उनका पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इससे पहले आरसीबी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 में 73/1 स्कोर पावरप्ले में बनाया था, जो आरसीबी का मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है.
साल्ट और विराट ने मचाया धमाल
इस मुकाबले में फिल साल्ट ने 78 रनों की तूफानी पारी खेली है. वो 36 बॉल में 6 चौके और 6 छक्कों के साथ 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 216.66 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उनको शार्दुल ठाकुर ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया. अब तक विराट कोहली 30 बॉल में 4 चौके और 1 छ्कके के साथ 39 रन बना चुके हैं जबकि रजत पाटीदार 16 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. आरसीबी का स्कोर 12 ओवर में 137/1 है.
4️⃣s & 6️⃣s!
The only language Phil Salt knows right now, taking on the #MI bowlers 😎
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @rcbtweets pic.twitter.com/UY2Q8kZBbK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
MI vs RCB की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें : करारी हार पर क्या बोले ऋषभ पंत, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसे बताया हार का दोषी?
MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में दूसरी बार किया ये काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









