Sport : वर्ल्ड कप से पहले अगर कटा अजीत अगरकर का पत्ता, तो कौन बनेगा टीम इंडिया नया चीफ सिलेक्टर, 3 नाम आए सामने #INA

Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट में लगाता है बदलाव का समय आ गया है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को उनके पद से हटाया जा सकता है. बीसीसीआई उनके काम से खुश नहीं है, ऐसे में उनके उनके पद से हटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. अजीत आगरकर का कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो गया था. इसके बाद उनको तीन महीने के लिए और बीसीसीआई ने चीफ सिलेक्टर बनाए रखा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाना चाह रही थी. बीसीसीाई उनको जून 2027 तक चीफ सिलेक्टर बनाए रखाना चाह रही थी. लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं, कि अजीत अगरकर की वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही छुट्टी हो सकती है.

अजीत अगरकर की हो सकती है छुट्टी

दरअसल, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी अजीत अगरकर को हटाने की मांग कर रहे हैं. सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा में इस पर बात कर फैसला लिया जाएगा. अगरकर के सिलेक्शन पर अगर सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी को लगभग टीम इंडिया में जगह देने की प्लानिंग से बाहर कर दिया है. वहीं मोहम्मद सिराज के बेवजह आराम देना समेत कई अन्य फैसले चौकाने वाले हैं.

इस वजह से अगरकर पर लटकी तलवार

आपको बता दें कि, आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का जो हाल टी20 और वनडे फॉर्मेट में हुआ, वो अजीत अगरकर के करियर पर गाज बनने की सबसे बड़ी वजह है. इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें बाहर आना और फिर उस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का अजीत अगरकर से बात किए बगैर बयान देना कि रोहित खेलते रहेंगे. वो वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा है. ये वजह भी कहीं न कहीं अजीत अगरकर की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाती है. 

कौन ले सकता है अजीत अगरकर की जगह

अगर अजीत अगरकर को इस पद से हटाया जाता है तो, कौन उनकी जगह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में लेगा. इस बारे में फैंस अब जानना चाह रहे हैं. ऐसे में तीन नाम सामने आए हैं, जो अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का है. बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख लक्ष्मण पर दांव लगाने वाले हैं. वहीं इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि, पूर्व भारतीय क्रिकेट और कोच रवि शास्त्री को भी टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है. वहीं इस लिस्ट में एक नाम पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी आया था, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नाम भी चीफ सिलेक्टर के रूप में आया था.

अजीत अगरकर को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता जुलाई 2023 में बनाया गया था. उनके नेतृत्व में चयन समिति ने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया और नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. अजीत अगरकर ने टीम में बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स को मौका दिया. उनके कार्यकाल में टी20 वर्ल्ड कप 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उन्होंने जीता था. अब अगर अगरकर को हटाया जाता है, तो टीम इंडिया में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें : IND vs SL: साई सुदर्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के साथ नहीं पहुंचे श्रीलंका, क्लियरेंस का कर रहे हैं इंतजार

 

वर्ल्ड कप से पहले अगर कटा अजीत अगरकर का पत्ता, तो कौन बनेगा टीम इंडिया नया चीफ सिलेक्टर, 3 नाम आए सामने





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button