Sport : PSL में हुआ बैन तो क्या 2 मैच के लिए बन गया कोच? जानें पाकिस्तानी खिलाड़ी के अजब-गजब कारनामे का सच #INA

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में अजब-गजब कारनामा देखने को मिलते रहते हैं. अब एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में देखने को मिला है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. दरअसल पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमां PSL में गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) के आरोप में दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें 2 मैचों के लिए बन कर दिया है. बैन होने के बाद फखर जमां को उनकी फ्रेंचाइजी टीम लाहौर कलंदर्स ने अस्थायी हेड कोच बना दिया है, ऐसी चर्चाएं पिछले 3 दिन से सोशल मीडिया पर हो रही है.
फखर जमां PSL में पाए गए बॉल-टैम्परिंग के दोषी
फखर जमां पर PSL आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का आरोप था, क्योंकि उन्होंने गेंद की स्थिति में बदलाव किया था. इस फैसले की पुष्टि 3 अप्रैल को हुई, जब पाकिस्तान सुपर लीग की अपीलीय संस्था ने उनकी अपील खारिज कर दी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 2 PSL मैचों से बैन कर दिया. जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आई कि 2 मैच से बैन होने के बाद लाहौर कलंदर्स ने फखर को एक नई भूमिका सौंप दी.
क्या फखर जमां PSL में लाहौर कलंदर्स के बने टेम्पररी हेड कोच?
रिपोर्ट में कहा गया कि PSL की फ्रेंचाइजी टीम लाहौर कलंदर्स ने फखर जमां को अस्थायी हेड कोच नियुक्त किया है. बैन होने के बाद 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फखर जमां ने लाहौर कलंदर्स के लिए टेम्पररी हेड कोच की भूमिका निभाई. हालांकि लाहौर कलंदर्स के नियमित कप्तान रसेल डोमिंगो ने यह जिम्म्दारी क्यों नहीं निभाई, इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल गई. यूजर्स पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ाने लगे. हालांकि इस खबर को वायरल होने के बाद भी, लाहौर कलंदर्स या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लाहौर कलंदर्स के पास अपने समर्पित कोचिंग स्टाफ हैं. ऐसे में फखर जमां को टेम्पररी हेड कोच नियुक्त करने की बात कुछ हजम नहीं हो रही है. ऐसे में यह न्यूज को फेक कहा जा सकता है.
🚨 ANOTHER DRAMA IN PSL 🚨
– Fakhar Zaman ban by Pakistan Cricket for ball-tampering during PSL match.
– Now, Fakhar Zaman Fakhar Zaman appointment temporary head coach of Lahor Qalandars.– His appointment as head coach during suspension raises serious questions about… pic.twitter.com/nwZ0atVl7D
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 4, 2026
PSL में कब होगी फखर जमां की वापसी
आपको बता दें कि फखर जमां पाकिस्तान सुपर लीग में 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से भी बाहर रहेंगे. उम्मीद है कि फखर जमां बैन खत्म होने के बाद 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से वापसी करेंगे. यह देखने वाली बात है कि उनकी PSL में मैदान पर वापसी कब होती है.
यह भी पढ़ें: सिक्स को छोड़िए, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर CSK का प्लेयर
PSL में हुआ बैन तो क्या 2 मैच के लिए बन गया कोच? जानें पाकिस्तानी खिलाड़ी के अजब-गजब कारनामे का सच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








