Sport : PSL में फिर हुई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, उन्हीं के खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल #INA

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा हो ही रहा है, जिससे पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल पर बेइज्जती हो जाती है. अभी हाल ही में पाकिस्तानी पत्रकार को पीएसएल के एक मैच के दौरान स्टैंड में सिगरेट पीते देखा गया था. ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है और अब तो एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ही ड्रेसिंग रूम में शर्मनाक हरकत पकड़ा गया है, जिससे एक बार फिर हर तरफ पाकिस्तान की छीछालेदर हो गई है.
ड्रेसिंग रूम में ये क्या करते दिखे इमाद वसीम
Is it true?
After Pakistani journalist was seen smoking a cigarette, was Imad Wasim smoking a bidi in the dressing room in PSL? pic.twitter.com/nxDRUKBoGS
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 5, 2026
पाकिस्तान सुपर लीग में एक न एक बखेड़ा चलता ही रहता है. अभी हाल ही में एक पाकिस्तानी पत्रकार को स्टैंड में बैठकर सिगरेट पीता देखा गया था, जिसके लिए वह काफी ट्रोल हुआ था. लेकिन, अब तो खुद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम के अंदर स्मोकिंग करते देखा गया है. जी हां, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, जो पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्मोकिंग करते देखा जा रहा है.
आपको बता दें, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक इमाद वसीम ने खेले गए 3 मैचों में महज 3 विकेट लिए हैं. मगर, अब अपनी स्मोकिंग की हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं.
Imad Wasim 😭😂 https://t.co/UyToC1hfwj
— Praveen NT’RF’an 🇮🇳👑🐐 (@PraveenNTRFan) April 5, 2026
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 7 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 12वां मुकाबला रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में रावलपिंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टीम ने 157 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की टीम ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही टारगेट को हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज कर ली. इस्लामाबाद के लिए समीर मिन्हास ने सबसे बड़ी पारी खेली, जिन्होंने 36 गेंदों पर 70 रन बोर्ड पर लगाए. इस शानदार पारी के लिए समीर को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें: ‘भाभी जी मिल गईं…’, अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी फोटो, मच गया तहलका
PSL में फिर हुई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, उन्हीं के खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









