Sport : RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े #INA

RR vs RCB : आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से 5 खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. अगर ये पांच खिलाड़ी इस मुकाबले में चल गए तो बाजी पटल सकती है. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई अगर चल गए तो मैच आरसीबी के हाथों से निकल सकता है. तो वहीं, अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और फिल साल्ट चल गए तो राजस्थान के हाथों से मैच फिसल सकता है. आइए इस मुकाबले से पहले इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

राजस्थान के लिए ये 3 खिलाड़ी पटल सकते हैं बाजी

1 – यशस्वी जायसवाल : भारत के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में पारी की शुरुआत करते हुए धमाल मचा रहे हैं. वो इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यशस्वी ने 3 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 170 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 170.00 और स्ट्राइक रेट 163.46 का रहा है. उनके बल्ले से 19 चौके और 8 छक्के निकले हैं.

2 – वैभव सूर्यवंशी : राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 122 रन बना चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 52 रन रहा है. इस टूर्नामेंट उनका औसत 40.66 और स्ट्राइक रेट 248.94 का रहा है. वैभव के बल्ले से 10 चौके और 11 छक्के भी निकले हैं. 

3 – रवि बिश्नोई : राजस्थान के लिए गेंद के साथ रवि बिश्नोई धमाल मचा सकते हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 7 विकेट हासिल किए हैं. वो आईपीएल 2026 में इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर भी आरसीबी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

RCB के ये 2 खिलाड़ी ही राजस्थान के लिए काफी 

1 – विराट कोहली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 2 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 97 रन बनाए हैं. उनके नाम 69* उच्चतम स्कोर दर्ज है. कोहली का औसत 97.00 और स्ट्राइक रेट 173.21 का रहा है. उनके बल्ले से अब तक 7 चौके और 6 छक्के निकले हैं. 
 
2 – फिल साल्ट : आरसीबी के लिए इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट ने भी आईपीएल 2026 में हुए अब तक 2 मैचों में धमाल मचाया है. उन्होंने 54 रन बनाए हैं लेकिन वो बल्ले के साथ कभी भी ताबही मचा  सकते हैं. उन्होंने तूफानी शुरुआत देने के लिए जाना जाता है. 

इसके अलावा अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिकक्ल (111 रन), टिम डेविड (86) से भी रनों का अंबार लगा सकते हैं. वहीं गेंद के साथ टीम के लिए जैकब टफी (5) और भुवनेश्वर कुमार (4) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खतरा बन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : क्रिकेट जगत में शोक की लहर! IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन, जानें कहां ली अंतिम सांस

ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close