Sport : IND vs AFG सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, पूर्व लेग स्पिनर को बनाया नया बॉलिंग कोच #INA

IND vs AFG: भारतीय टीम इस महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल BCCI ने भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वो मुल्लांपुर में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से टीम इंडिया में नई स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. टेस्ट ही नहीं बल्कि तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भी साईराज बहुतुले भारतीय स्पिनर्स के साथ मिलकर काम करेंगे.

टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच बने साईराज बहुतुले

भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिन ऑलराउंडर साईराज बहुतुले को कोचिंग में अच्छा खासा अनुभव है. इसी सीजन आईपीएल 2026 में साईराज बहुतुले पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच थे. इससे पहले आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स को भी कोचिंग दे चुके हैं. इतना ही नहीं बहुतुले डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल और केरल की टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं. 

लंबे वक्त तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे साईराज बहुतुले

साईराज बहुतुले साल 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े रहे. इसके बाद वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी का हिस्सा बने. राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के हेड कोच थे तब साईराज बहुतुले ने कुछ इंटरनेशनल सीरीज के अलावा भारत-ए के लिए भी बतौर अस्सिस्टेंट कोच काम किया था. इसके बाद वो फिर से आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने. फिर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स से जुड़े.

टीम इंडिया में गौतम गंभीर के साथ काम करेंगे साईराज बहुतुले

टीम इंडिया में अब साईराज बहुतुले हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काम करेंगे. टीम इंडिया की कोचिंग स्टाफ में सितांशु कोटक (बॉलिंग कोच), मोर्ने मोर्कल (तेज गेंदबाजी कोच), टी दिलीप (फील्डिंग कोच) और रयान टेन डोशेट (असिस्टेंट कोच) भी शामिल हैं. बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम में कोई स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं था, लेकिन अब भारतीय टीम को एक और कोच मिल गया. इससे टीम इंडिया के स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी और वो कमाल कर पाएंंगे.  

भारत के लिए सिर्फ 10 इंटरनेशनल मैच खेले साईराज बहुतुले

साईराज बहुतुले का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा है. उन्हें टीम इंडिया के लिए सिर्फ 10 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला था. उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 1997 में और आखिरी मैच 2003 में खेला था. इस दौरान बहुतुले 2 टेस्ट मैच और 8 वनडे मैच खेले. हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. वो करीब 20 साल घरेलू क्रिकेट खेले और इस दौरान 188 फर्स्ट-क्लास मैचों में 630 विकेट अपने नाम किए. जबकि 143 लिस्ट-ए मैचों में खेलते हुए कुल 197 विकेट चटकाए थे. अब देखने वाली बात होगी कि बहुतुले की कोचिंग में भारतीय स्पिनर्स क्या कमाल दिखाते हैं. 

भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर की महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल कप्तान होंगे. जबकि केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. टीम इंडिया के स्क्वाड में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. 

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 13 जून 2026 (धर्मशाला)

दूसरा वनडे: 17 जून 2026 (लखनऊ)

तीसरा वनडे: 20 जून 2026 (चेन्नई

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: रोहित-हार्दिक बिना फिटनेस टेस्ट पास किए नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज, BCCI ने दिया अल्टीमेटम

IND vs AFG सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, पूर्व लेग स्पिनर को बनाया नया बॉलिंग कोच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button