Sport : IND vs WI : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, जानिए किस मैदान पर होगी दोनों की टक्कर #INA

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर यानी बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेलीं, वहीं कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए. भारतीय प्लेयर्स ने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब उनका मकसद दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का होगा.

उससे पहले कई फैंस के मन में सवाल होगा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा. तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच कितनी तारीख को कब और कहां खेला जाने वाला है.  

कितनी तारीख को होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. अब से यानी आज से सिर्फ एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के साथ एक और धमाकेदार घरेलू मैच देखने के लिए मिलने वाला है. इस मैच में फिर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को फैंस को जलवा देखने के लिए मिलेगा.

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. असम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच में इंडिया में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 1:30 पर होगा. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप मैदान पर आएंगे. 

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एक बार फिर नजर होगी, जिन्होंने पहले मैच में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी, जिनके बल्ले से पहले वनडे में 110 रनों की शतकीय पारी निकली है. इसके साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को भी फैंस रन बनाते हुए देखना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा से प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे.

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत – शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर. 

वेस्टइंडीज – शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.

ये भी पढ़ें : भारी बारिश का अनुमान! रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान का मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी सेमीफाइनल से बाहर?, जानें पूरा गणित

 

IND vs WI : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, जानिए किस मैदान पर होगी दोनों की टक्कर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button