Sport : IND vs BAN: सिर्फ 5 विकेट दूर! शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के इस महा-रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मिचेल स्टार्क #INA

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास इतिहास रचने का मौका होगा. स्टार्क इस सीरीज में सिर्फ 5 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो घरेलू जमीन पर 400 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे. यह कारनामा करने का रिकॉर्ड अभी सिर्फ दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न और महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के नाम ही दर्ज है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी कर रही है. सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. मिचेल स्टार्क इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी डिपार्टमेंट की अगुआई करेंगे और उनके पास इस कीर्तिमान बनाने का शानदार मौका होगा.

वॉर्न और मैक्ग्रा के क्लब में होगी तीसरे गेंदबाज की एंट्री

मिचेल स्टार्क अपने घरेलू मैदान ऑस्ट्रेलिया में अब तक 138 इंटरनेशनल मैचों की 195 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 395 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में 5 विकेट लेते ही वो घरेलू मैदान पर अपने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरा कर लेंगे. वहीं घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. वॉर्न ने साल 1992 से 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया में 152 इंटरनेशनल मैचों की 213 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 453 विकेट चटकाए हैं. वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में घरेलू मैदानों पर 162 मैचों की 227 पारियों में 449 विकेट लेने का कारनामा किया है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

शेन वॉर्न – 453 विकेट
ग्लेन मैक्ग्रा – 449 विकेट
मिचेल स्टार्क – 395 विकेट
ब्रेट ली – 360 विकेट

मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड

घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने अपने घरेलू मैदान श्रीलंका में कुल 647 विकेट चटकाए हैं. वहीं इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने घर में कुल 533 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए हैं. जबकि इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट ब्रॉड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने कुल 490 विकेट अपने नाम किए हैं.

कपिल देव को पीछे छोड़ने का मौका

बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास एक और कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. दरअसल स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट चटकाए हैं. अब उनके पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने का मौका है. ऐसा होता है तो स्टार्क भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ देंगे. कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 434 विकेट चटकाए हैं. जबकि डेल स्टेन के नाम 439 टेस्ट विकेट हैं. ऐसे में इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ने के लिए स्टार्क को सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:  टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-4 पर है भारतीय दिग्गज का नाम

IND vs BAN: सिर्फ 5 विकेट दूर! शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के इस महा-रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मिचेल स्टार्क





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button