UP News: प्रेमी ने दिनदहाड़े गंडासे से काट डाला प्रेमिका का पति, किए 17 वार, बोला- मैं ना मारता तो वो मुझे मार देता – INA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार को दिनदहाड़े हाशिम नाम के एक युवक ने तालिब नाम के व्यक्ति की गंडासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस पूरी खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज पास ही के एक मकान में लगे कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी बेरहमी से तालिब पर एक के बाद एक गंडासे से 17 वार करता हुआ साफ नजर आ रहा है.
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाशिम मंदवाड़ा से लुहासना की तरफ आ रहा है.
पुलिस को देखते ही आरोपी पास के गन्ने के खेत में छुप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी हाशिम के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.
ये भी पढ़ें: पत्नी और कूरियर बॉय की सीक्रेट चैट देख थर-थर कांपा पति, सीधे पहुंचा थाने रोंगटे खड़े कर देगी ये क्राइम स्टोरी
‘तालिब मुझे मारना चाहता था, इसलिए मैंने मार दिया’
मुठभेड़ के बाद पुलिस हिरासत में अस्पताल ले जाते समय आरोपी हाशिम मीडिया के कैमरों के सामने यह कहता नजर आया, “अगर मैं उसे (तालिब को) ना मारता, तो वह मुझे मार देता.” जांच में सामने आया है कि मृतक तालिब की पत्नी के साथ आरोपी हाशिम के अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और हाशिम ने रंजिश में आकर तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया. इलाज के दौरान तालिब ने दम तोड़ दिया.
पुलिस अधिकारी का बयान
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया- थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हाशिम नाम के व्यक्ति ने तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई थीं. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल गंडासा बरामद कर लिया गया है.
प्रेमी ने दिनदहाड़े गंडासे से काट डाला प्रेमिका का पति, किए 17 वार, बोला- मैं ना मारता तो वो मुझे मार देता
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,