यूपी – Bareilly News: हाईवे पर रोडवेज बस चलाते समय चालक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत – INA

बरेली में मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस चलाते समय संविदा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चलती बस में चालक की तबीयत बिगड़ने से यात्री घबरा गए। हालांकि चालक ने किसी तरह बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद परिचालक ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया। चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से चालक की मौत होने की आशंका जताई गई है।