Sport : IND vs ENG: लॉर्ड्स में इंग्लैंड का बड़ा कारनामा, 51 साल बाद भारत के ही खिलाफ खड़ा किया इतिहास का सबसे बड़ा ODI स्कोर #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी डिसाइडर वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. बता दें कि यह लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 141 रनों की पारी खेली. जेकब बेथेल 91 रन, जो रूट नाबाद 74 और जोस बटलर नाबाद 41 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ और भी कई रिकॉर्ड बनाए.
इंग्लैंड ने लॉड्स में बनाया सबसे बड़ा वनडे स्कोर
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 387 रनों का स्कोर खड़ा किया है. बता दें कि यह लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले इंग्लैंड ने साल 1975 में भारत के खिलाफ ही इस मैदान का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया था. तब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 334 रन बनाए थे. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर 8 विकेट पर 330 रन बनाए थे.
लॉर्ड्स के मैदान पर बनाए गए सर्वोच्च वनडे स्कोर
* 387/3 – इंग्लैंड बनाम भारत, साल 2026
* 334/4 – इंग्लैंड बनाम भारत, साल 1975
* 330/8 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, साल 2025
* 328/6 – इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, साल 2017
* 326/8 – भारत बनाम इंग्लैंड, साल 2002
England have posted a mammoth total of 387 runs, powered by brilliant knocks from Jacob Bethell and Ben Duckett, with Jos Buttler providing the late flourish.🔥
Will India pull off a record chase and seal the series? 👀🇮🇳#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on… pic.twitter.com/5jyAVhUxng
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा टीम टोटल
भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने के मामले में इंग्लैंड चौथी टीम बन गई है.वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने साल 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 438/4 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका ने साल 2009 में राजकोट में 411/8 रन और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2020 में सिडनी में 389/4 रन बनाए थे.
ODI में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टीम टोटल
* 438/4 – दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), वर्ष 2015
* 411/8 – श्रीलंका, राजकोट, वर्ष 2009
* 389/4 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, वर्ष 2020
* 387/3 – इंग्लैंड, लॉर्ड्स (लंदन), वर्ष 2026
* 374/6 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, वर्ष 2020
* 366/8 – इंग्लैंड, कटक, वर्ष 2017
ODI के आखिरी 10 ओवरों में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी टीम बनी इंग्लैंड
वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 41 से 50 ओवरों में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं. इंग्लैंड ने इस मैच में 41 से 50 ओवरों में कुल 126 रन बनाए. भारत के खिलाफ वनडे मैचों के आखिरी 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज है, जिसने साल 2015 में भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी 10 ओवरों में 144 रन बनाए थे.
वनडे में आखिरी 10 ओवरों (41 से 50 ओवर) में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
* 144 रन – दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), वर्ष 2015
* 135 रन – दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, वर्ष 2013
* 126 रन – इंग्लैंड, लॉर्ड्स (लंदन), वर्ष 2026
* 124 रन – श्रीलंका, किंग्सटन, वर्ष 2013
यह भी पढ़ें: लॉड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय जोड़ी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में इंग्लैंड का बड़ा कारनामा, 51 साल बाद भारत के ही खिलाफ खड़ा किया इतिहास का सबसे बड़ा ODI स्कोर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,