Sport : IND vs ENG Semi-Final: भारत की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी, इंग्लैंड ने चुनी फील्डिंग, देखें दोनों की प्लेइंग-11 #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में टॉस के लिए मैदान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक आए. इस दौरान इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया और खुद इस बड़े मुकाबले में रनों का पीछा करने का फैसला किया. अब भारतीय ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने आएंगे.

इंग्लैंड की टीम में हुआ एक बदलाव 

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम सुपर-8 के अंतिम मुकाबले के विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी है. वहीं इस महामुकाबले के लिए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने अपनी इलेवन में एक बदलाव किया है. इंग्लैंड ने टीम में रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को शामिल किया है.

टॉस पर क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान

इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा, ‘हम बॉलिंग करने जा रहे हैं. विकेट अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि हम बॉल से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. जाहिर है, उन्हें इस ग्राउंड पर हमसे ज्यादा एक्सपीरियंस है. टी20 क्रिकेट बहुत तेज गेम है, आपको कभी नहीं पता होता कि क्या होने वाला है. उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) शांत रख पाएंगे. रेहान की जगह ओवरटन प्लेइंग-11 में आएंगे.

सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा, ‘हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे. सेमीफाइनल एक बड़ा गेम है. हवा भी चल रही है. मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस होगी. पिच अच्छी लग रही है. सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को क्रेडिट देना चाहिए. हम पिछले मैच की विनिंग टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं.

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

भारत और इंग्लैंड का टी20 हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 12 बार जीत हासिल की है. इन दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 5 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. इन 5 में से 3 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है. जबकि 2 बार इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी है. 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस मैदान पर छोड़ी बाउंड्री है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. इस पिच पर बॉल पेस और बाउंस के साथ बल्ले पर आती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और चौके-छक्के लगाना आसान होता है.

इस मैदान पर टी20 क्रिकेट में पहली पारी का औसत स्कोर 177 है. टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 7 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उसे 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम ने 2017 के बाद से कोई भी मुकाबला हारा नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें : IND vs ENG: बुमराह-अर्शदीप रचेंगे इतिहास, सेमीफाइनल में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दिग्गजों को देंगे मात

IND vs ENG Semi-Final: भारत की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी, इंग्लैंड ने चुनी फील्डिंग, देखें दोनों की प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close