Sport : IND vs NAM: दिल्ली में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट #INA

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच जीतकर आ रही है. भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर दूसरी जीत पर होगी. जबकि नामीबिया को पहले मैच में हार मिली थी, तो वो वापसी करना चाहेगी, लेकिन उसके लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा, तो चलिए जानते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है और यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहां रन बनाना काफी आसान होता है. बल्लेबाज यहां जमकर चौके-छक्के की बारिश करते हैं. दिल्ली की पिच पर तेज गेंद के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. हालांकि स्पिनर्स को यहां मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है.
𝙍𝙤𝙤𝙩𝙚𝙙 𝙖𝙣𝙙 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙩𝙤 𝙧𝙞𝙨𝙚. 🇮🇳
High intensity at the nets as #Hardik and #Surya prepare for the showdown against Namibia 🤩⚡
Watch ICC Men’s #T20WorldCup 👉 #INDvNAM | THU, 12th FEB, 6 PM pic.twitter.com/UoYgxtFe0z
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 2 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. देखा जाए तो यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. इस मैदान पर टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. अब नामीबिया को हराकर टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी.
IND vs NAM हेड टू हे रिकॉर्ड्स
भारत और नामीबिया के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है. इस एकमात्र मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल किया था. अब दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया नामीबिया को हराकर अपने रिकॉर्ड को और शानदार करना चाहेगी. जबकि नामीबिया भारत को हराकर बड़ा उलटफेर करना चाहेगा.
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: दिल्ली मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय, इस मैच विनर पर सूर्या लेंगे बड़ा फैसला
IND vs NAM: दिल्ली में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









