Sport : IND vs NZ : टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर को सताया डर, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा खतरा #INA

IND vs NZ : भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे से होगा. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद इस सीरीज के जरिए वापसी हुई है. वो अब एक बार फिर से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों को सुधारना चाहेंगे.  उनके पास न्यूजीलैंड में खेलने कर सभी का ध्यान फिर से अपने नाम करने का मौका होगा. उससे पहले भुवी को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहां है, आइए जानते हैं.

इस मैच में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. वो अब प्लेइंग-11 में भुवनेश्वर कुमार को मौका देना चाहेंगे. क्योंकि वो यहां की पिचों पर असरदार साबित हो सकते हैं. भुवी को ऐसे परिस्थितों में बॉल करना पसंद है, जहां गेंदबाजों को पिच से और मैदान के डायमेंशन से मदद मिलती है.

मिचेल सेंटनर ने की भुवनेश्वर कुमार की तारीफ

मिशेल सेंटनर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि भुवी को न्यूजीलैंड की ये कंडीशन पसंद आएंगी. अगर विकेट में कुछ है, तो वह उसमें से कुछ न कुछ निकाल ही लेंगे. इंडिया में कुछ फ्लैट पिचों पर भी वह बॉल को स्विंग करने में कामयाब रहते हैं. इसलिए यहां, खासकर नई बॉल के साथ वह एक चुनौती होंगे’.

मिचेल सेंटनर ने आगे कहा कि, ‘भारत में इन दिनों एक गेंदबाज के लिए काफी चुनौती है. हमने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में देखा कि 250 का स्कोर भी चेज हो गया. ऐसा कौन-सा गेंदबाज चाहेगा? भुवी को यहां थोड़ा बेहतर लगेगा’.

4 साल बाद हुई भुवी की टीम इंडिया में वापसी

दरअसल, भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी हुई है. उन्होंने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड में ही खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला था, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार मिली थी और उसका रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में जाने का सपना पूरी तरह से टूट चुका था. इसके बाद भुवी ने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. वो 2025 और आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले और उनको चैंपियन बनाया. अब उनकी टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है. उनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है. 

भुवी के नाम T20I में दर्ज कितने विकेट

 भारत के 36 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने देश के लिए 88 टी20 मैचों में कुल 90 विकेट लिए हैं. वो अपनी बॉल से बेहतरीन आउट स्विंग और इन स्विंग करता हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनको काफी ज्यादा मदद करने वाली हैं. अब यहां की पिचों पर भुवी बॉल के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें : ‘वो ड्रेसिंग रूम में हमेशा…’ वैभव सूर्यवंशी की नहीं होगी प्लेइंग-11 में एंट्री, खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया साफ

IND vs NZ : टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर को सताया डर, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा खतरा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button