यूपी – लखीमपुर खीरी: शाहजहांपुर हाईवे पर टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सात साल के बच्चे की मौत, पांच लोग घायल – INA

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।


जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सकरापुर निवासी हासिम का सात वर्षीय बेटा सीवान टेंपो में सवार था। शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में सीवान समेत कई लोग घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीवान को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- यूपी: लखीमपुर खीरी पहुंचा 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन का वेसल को देखने उमड़ी भीड़

हादसे में सकरापुर निवासी रुकसाना (40), छोलाबारी निवासी चांदनी (20), फहीमा (40) पत्नी अनवर, फातिमा (7) और रहमतन (32) घायल हो गईं। बताया गया कि ये लोग छोलाबारी में अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button