Sport : IND vs NZ : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टूटी कमर, टीम का ये स्टार तेज पेसर हुआ सीरीज से बाहर #INA

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां पर वो इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का चौथा टी20 मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे होगी. इस मैच से पहले मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. उनका स्टार तेज गेंदबाज चोट के चलते चौथे और पांचवें टी20 यानी सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गया है.
ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की रफ्तार गन माने जाने वाले लॉकी फर्ग्यूसन हैं, जो चोट के चलते तीसरे टी20 मैच से बाहर हुए थे. अब वो चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही उनके वनडे सीरीज में भी खेलने पर संदेह बना हुआ है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से उनके बाहर होने का जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी गई है.
Looking forward . seeing Lockie back in the final two ODIs 🫡
Full update on the bowling group ahead of the final two T20Is and the ODI series against India 👉 https://t.co/vbLOusLymq #NZvIND pic.twitter.com/WlDsgNqxkK
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 28, 2026
आपको बता दें कि, लॉकी फर्ग्यूसन को हेगले ओवल में दूसरे टी20 मैच के दौरान अपनी दाहिनी पिंडली में दर्द हुआ था और बाद के स्कैन में हल्की चोट की पुष्टि हुई है. उम्मीद है कि खेलने के लिए लौटने से पहले उन्हें ठीक होने में लगभग एक हफ्ते का समय लगेगा. ऐसे में अब वो चौथे और पांचवें टी20 मैच से पूरी तरह बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
IND vs NZ : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टूटी कमर, टीम का ये स्टार तेज पेसर हुआ सीरीज से बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,