Sport : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

India vs New Zealand 4th T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज को टीम इंडिया पहले ही जीत चुकी है. इस सीरीज ते चौथे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक ठोका था. अब न्यूजीलैंड के गेंदबाज उनको चौथे मुकाबले में जल्द से जल्द आउट कर पवेलियन भेजना चाहेंगे, जिससे की पूरे मैच के दौरान उनकी जमकर पिटाई न हो, लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का चौथा टी20 मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा. इसके साथ ही हम आपको इस मुकाबले की पूरी डिटेल बताएंगे.

कितनी तारीख को होगा भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल खेला जाने वाला है. यानी इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शुक्रवार को खेला जाने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में एक बार फिर कप्तान श्रेयस अय्यर के पास जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा. 

कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला चौथा टी20 मुकाबला धमाकेदार होने की उम्मीद है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. ऐसे में संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज एक बार फिर से इसका फायदा उठाना चाहेंगे.

कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे किया जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच का मजा दोपहर में ले पाएंगे. इस मुकाबले में भारत के पास सीरीज क्लीन स्वीप करने की ओर एक और कदम बढ़ाने का मौका होगा.

कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. 

भारत और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

न्यूजीलैंड – मिचेल सैंटनर (कप्तान), फ़िन ऐलन, डेवन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, काइल जेमीसन, बेवन जैकब्स, जेकब डफी, जिमी नीशम, लॉकी फ़र्ग्युसन, ग्लेन फ़िलिप्स, ज़ैकरी फ़ॉक्स, माइकल ब्रेसवेल, डैरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, टिम साइफ़र्ट, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें : जहां खेला जाएगा चौथा T20 मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? ऑकलैंड के अपने ही मैदान पर कीवियों के छूट जाते हैं पसीने!

कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button