Sport : IND VS NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल? हेमिल्टन के लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट पर डालें नजर #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. 10 नवंबर को खेले जाने वाले इस मैच से पहले सभी क्रिकेट फैंस को इस बात की चिंता है कि कहीं तीसरे वनडे मैच का मजा भी बारिश खराब तो नहीं कर देगी. चूंकि, अब तक खेले गए शुरुआती दोनों ही वनडे में बारिश का असर देखने को मिला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तीसरे वनडे मैच के दौरान हेमिल्टन का मौसम कैसा रहने वाला है? बारिश होगी या नहीं…
10 नवंबर को कैसा रहेगा हेमिल्टन का मौसम?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 नवंबर को तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा. मंगलवार को हेमिल्टन में बारिश की संभावना है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये भी है कि जहां, सुबह बारिश की संभावना 3% है, तो वहीं रात में बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, तापमान 5 डिग्री से 16 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 82% रहने की संभावना है.
टीम इंडिया के पास 2-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने 3 विकेट से जीता था और अब वेलिंगटन में खेले गया दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने 4 रन से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब अगर भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे मैच में भी जीत दर्ज कर लेती है, तो उसके पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का शानदार मौका होगा.
Rain has the final say as #TeamIndia clinch a 4️⃣-run win via DLS . go 2-0 up in the series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV#NZvIND pic.twitter.com/9QywzpNCKh
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
ऐसी हैं दोनों टीम
भारत क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी
ये भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने किया गिल और गौतम के फेल एक्सपेरिमेंट का सपोर्ट, बोले-‘कुछ भी गलत नहीं…’
IND VS NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल? हेमिल्टन के लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट पर डालें नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,