Sport : IND vs NZ : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, सिर्फ 2 विकेट लेते ही मचा देंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तबाही #INA

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास आज धमाल मचाने का मौका होगा. अर्शदीप भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में धमाल मचा सकते हैं. इस मैच में भारत के स्टार पेसर के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ऐसा करने से वो सिर्फ 2 विकेट दूर हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस मुकाबले की शुरुआत आज दोपहर 12:30 से होने वाली है. तो आइए जानते हैं कि, अर्शदीप सिंह कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.

अर्शदीप सिंह के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका 

दरअसल, आज अर्शदीप सिंह के पास आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. साल 2022 में जोशुआ लिटिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 मुकाबलों में 39 विकेट हासिल किए थे. इसके साथ ही वो एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. अब अर्शदीप सिंह के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. अर्शदीप सिंह अगर आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 1 विकेट लेते हैं. तो वो जोशुआ लिटिल के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं 2 विकेट लेने के साथ ही वो उनको पीचे छोड़ देंगे. 

कितने मैचों में लिए अर्शदीप सिंह ने इतने विकेट

आपको बता दें कि, साल 2026 अर्शदीप सिंह ने बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. अर्शदीप ने इस साल 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब तक खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 38 विकेट हासिल किए हैं. वो अपनी तेज रफ्तार और स्विंग होती हुई बॉलों से विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरा बने हुए हैं. अर्शदीप एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अब उनके दुनिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले गेंदबाज बनने का मौका है. 

अर्शदीप सिंह ने भुवी को भी छोड़ा पीछे

इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार थे, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने हाल ही में पीछे छोड़ दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 2 विकेट हासिल करने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार को पीीछे छोड़ दिया था. इसके साथ ही उन्होंने भुवी का 4 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. भुवी साल 2022 में भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. 

अर्शदीप सिंह का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट

मैच

पारी

गेंदें

मेडन

दिए रन

विकेट

बेस्ट बॉलिंग

इकॉनमी रेट

औसत

स्ट्राइक रेट

4 विकेट

5 विकेट

T20I

101

97

2095

4

3022

148

5/51

8.65

20.4

14.2

2

1

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव, 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज की हो सकती है छुट्टी

IND vs NZ : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, सिर्फ 2 विकेट लेते ही मचा देंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तबाही





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button