यूपी – शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बंदरों से डरकर सड़क पर भागा मासूम, पिकअप की टक्कर से मौत; देखें वीडियो – INA

शाहजहांपुर के मिर्जापुर कस्बे में बंदरों के आतंक ने एक परिवार के मासूम बच्चे की जान ले ली। मंगलवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बंदरों से डरकर भाग रहे नौ वर्षीय आर्यन शर्मा को पिकअप वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पड़ोस में स्थित हांडा एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


आर्यन शर्मा कस्बे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सोनू शर्मा का छोटा बेटा था। बड़े भाई लविश शर्मा ने बताया कि आर्यन कस्बे के बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा दो में पढ़ता था। सुबह करीब 6:30 बजे आर्यन अपनी दादी निर्मला के साथ दुकान खोलने जा रहा था। 

इसी दौरान सड़क किनारे बंदरों का झुंड देखकर वह डर गया और उनसे बचने के लिए भागने लगा। भागते समय वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर पहुंच गया और तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आर्यन की मौत हो गई।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button