Sport : IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम #INA

IND VS NZ Fourth T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती तीनों ही मैचों में जीत दर्ज करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब भारत बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करके मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में भी अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दर्शकों को एक और हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच कब, कहां, कितने बजे और कितनी तारीख को खेला जाएगा?
IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा टी-20?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 आई सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन खेला जाएगा.
IND VS NZ: कहां खेला जाएगा अगला मैच?
न्यूजीलैंड के साथ जारी टी-20 सीरीज का चौथा मैच टीम इंडिया 30 अक्टूबर को खेलेगी. ये मैच ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला जाएगा.
IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती 3 मैचों की ही तरह चौथा मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.
A TON FOR THE AGES. A WIN TO REMEMBER! 🫡💯
Abhishek Sharma’s outrageous century headlines India’s six-wicket victory over New Zealand!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/VImlEH9EK8
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
अब क्लीन स्वीप करने पर होगी भारत की नजर
न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा है. पहले मैच में हेगले ओवल में खेले गए पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, इसी मैदान पर दूसरा टी-20 मैच खेला गया, जिसे भारत ने एक बार फिर 4 विकेट से जीत लिया. फिर, तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजरें इस सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों को जीतकर मेजबानों को क्लीन स्वीप करने पर होगी.
1️⃣9️⃣9️⃣ chased down in 13.2 overs 💥
📸 #TeamIndia take a 3️⃣-0️⃣ lead and seal the series with a run-chase for the ages 👏 🙌
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#NZvIND pic.twitter.com/pP6zHBmuns
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
पहली जीत की तलाश में होगी न्यूजीलैंड
भारत के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में अब तक न्यूजीलैंड के हाथ सिर्फ निराशा लगी है. ऐसे में अब अगले यानि चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ताकि वह सीरीज में अपनी जीत का खाता खोल सके. चूंकि, अगर भारत अगला मैच भी जीत लेता है, तो वह मेजबानों को क्लीन स्वीप करने से महज एक कदम पीछे रह जाएगा. इसलिए भले ही न्यूजीलैंड इस सीरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी है, लेकिन अगर वह अगला मैच हार जाती है, तो उसपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगेगा.
ये भी पढ़ें: ‘मैंने इस इनिंग को मैनिफेस्ट किया था…’, अभिषेक शर्मा ने खोला आतिशी पारी का राज, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बयान
IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,