Sport : IND VS NZ: क्या पहले टेस्ट का मजा खराब करेगी बारिश? यहां मिलेगी पांचों दिन के मौसम की पूरी जानकारी #INA

IND VS NZ First Test Weather Report: टी-20 और वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज की बारी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन, साथ ही क्रिकेट फैंस को ये चिंता भी सता रही है कि कहीं वेलिंगटन का मौसम मैच का मजा किरकिरा न कर दे. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि वेलिंगटन का मौसम मैच का मजा खराब नहीं करेगा, क्योंकि मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 5 दिनों के वेदर के बारे में बताते हैं कि किस दिन कैसा मौसम रहने वाला है.

कैसा रहेगा पांचों दिन वेलिंगटन का मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है, जिसके चलते फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. हालांकि, हवा काफी तेज चलेगी, जिसके कारण खिलाड़ियों को मैदान पर समस्या हो सकती है. यहां देखिए सभी 5 दिन का वेदर फॉरकास्ट:-

19 नवंबर : तापमान 16 से 9 डिग्री, हवा- 21 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी- 66%, बारिश की संभावना 2%

20 नवंबर : तापमान 17 से 11 डिग्री, हवा- 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी- 74%, बारिश की संभावना 2%

21 नवंबर : तापमान 16 से 9 डिग्री, हवा- 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी- 78%, बारिश की संभावना 9%

22 नवंबर : तापमान 18 से 11 डिग्री, हवा- 27 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी- 74%, बारिश की संभावना 2%

23 नवंबर : तापमान 17 से 13 डिग्री, हवा- 40 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी- 78%, बारिश की संभावना 1%

WTC के लिहाज से अहम है सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. ऐसे में वेलिंगटन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में बेस्ट प्रदर्शन करके दोनों ही टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. बता दें, फिलहाल WTC अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम 52 प्वॉइंट्स और 72.22 PCT के साथ टॉप पर है और 68 प्वॉइंट्स और 51.52 PCT के साथ भारतीय क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर काबिज है.

IND VS NZ : हेड टू हेड रिकॉर्ड है ऐसा

भारत ने पहली बार 1968 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था. तब से अब तक पिछले 58 सालों में भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वह केवल 5 में ही जीत हासिल कर पाया है. इनमें से 3 जीत तो 1968 में हुए उनके पहले दौरे पर ही मिल गई थीं. वहीं, फिर भारत ने न्यूजीलैंड में कीवी टीम का 9 बार सामना किया है, जिसमें उसे केवल 1 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11? शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जानें किस-किस को मिलेगा मौका

IND VS NZ: क्या पहले टेस्ट का मजा खराब करेगी बारिश? यहां मिलेगी पांचों दिन के मौसम की पूरी जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button