Sport : IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का भी खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम #INA

IND VS SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 503/9 का स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी. हालांकि, दूसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते मैच का मजा किरकिरा हो गया. अब ऐसे में तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज मेजबान टीम को कम से कम स्कोर पर ऑलआउट करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. तो आइए तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि आखिर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? क्या बारिश होगी… या फिर दिन के पूरे ओवर फेंके जाएंगे.
कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में आज तीसरे दिन का खेल खेला जाने वाला है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मंगलवार को भी कोलंबो में बारिश की संभावना है, जो तीसरे दिन के खेल को प्रभावित कर सकती है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज सुबह 92% बारिश की संभावना जताई जा रही है, वहीं रात में 98% चांसेस हैं. ऐसे में दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है, या फिर कुछ ओवर खराब हो सकते हैं. वहीं, तापमान 28 से 26 डिग्री तक रहेगा. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 83% तक रहने की संभावना है. अब देखने वाली बात होगी कि आज के दिन के खेल में कितने ओवर फेंके जाते हैं और श्रीलंकाई टीम कितने रन बना पाती है.
टीम इंडिया ने 503/9 के स्कोर पर घोषित की पारी
𝗝𝘂𝗿𝗲𝗹’𝘀 𝗝𝘂𝗯𝗶𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 💯
The runs. The roots. The resilience 💪
Dhruv Jurel describes it all after Day 2 in Colombo 👌👌 – By @mihirlee_58
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvINDhttps://t.co/lB8vMkTKwH
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम इंडिया ने 138 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली. तो वहीं, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोके. यशस्वी जायसवाल भी 45 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए. इस तरह भारत ने अच्छा खेल दिखाते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा दिया.
भारतीय गेंदबाजों पर टिकी होंगी नजरें
Stumps, Day 2: A thoroughly dominant day comes . an end as #TeamIndia take two quick wickets . reduce Sri Lanka . 8-2 after declaring at 503-9. Earlier, Dhruv Jurel registered his 2nd Test ton.
Details – https://t.co/r9FgXSdsMf #TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/hTKl01SJ3X
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में अपना काम कर दिया है और अब सभी की नजरें भारतीय गेंदबाजों पर टिकी होंगी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बारिश के बाद गेंदबाजी की और 2 विकेट झटक लिए. श्रीलंका का स्कोर दूसरे दिन के खत्म होने पर 8/2 रहा और टीम इंडिया अभी 495 रनों से पीछे है. ऐसे में भारतीय गेंदबाज पूरी कोशिश करेंगे की श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकें, ताकि टीम इंडिया फॉलोऑन खिलाकर मैच पर कब्जा कर सके. चूंकि, कोलंबो में मुकाबले के हर दिन बारिश की संभावना है और टीम इंडिया इस मैच को किसी भी हाल में ड्रॉ पर नहीं खत्म करना चाहेगी.
बताते चलें, श्रीलंकाई पारी में उन्हें पहला झटका तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लहिरु उडाना को आउट करके दिया, तो वहीं दूसरा झटका मानव सुथार ने कमिल मिसारा को आउट करके दिया.
ये भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल ने खोला शतक के बाद ‘टैटू सेलिब्रेशन’ का राज, बताया हाथ पर क्यों लिखवाया ‘जय जवान, जय किसान’?
IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का भी खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,