Sport : IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर, बन सकते हैं गेम चेंजर #INA

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. WTC पॉइंट्स टेबल में भारत इस वक्त पांचवें नंबर पर है. ऐसे में WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह सीरीज भारतीय टीम को हर हाल में जीतनी होगी, नहीं तो टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल का रास्ता बंद हो सकता है. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज में किन भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जो टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

कप्तान शुभमन गिल की होगी अग्निपरीक्षा

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में युवा कप्तान शुभमन गिल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. गिल के सामने इस सीरीज में कड़ी चुनौती होगी. कप्तानी के साथ-साथ गिल पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारी खेलने का भी दबाव होगा. बता दें कि टेस्ट कप्तान बनने के बाद पहली बार गिल श्रीलंका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे. इतना ही नहीं, उन पर श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को बनाए रखने की भी जिम्मेदारी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि गिल इन सभी दबावों के बीच कैसा प्रदर्शन करते हैं.

रवींद्र जडेजा पर रहेगी सबकी नजरें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड देखें, तो इसमें सिर्फ 3 ही खिलाड़ियों के पास श्रीलंका की धरती पर टेस्ट खेलने का अनुभव है, जिनमें रवींद्र जडेजा का नाम सबसे पहले आता है. जडेजा के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी का खासा अनुभव है. श्रीलंकाई स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

टीम इंडिया के एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं ऋषभ पंत

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी स्क्वाड में जगह मिली है. उन्हें बतौर मुख्य विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में पंत पर विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में टीम की पारी संभालने की भी जिम्मेदारी होगी. पंत का टेस्ट में प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है. गॉल और कोलंबो की टर्निंग पिचों पर श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ ऋषभ पंत का आक्रामक बैटिंग अटैक भारत की जीत की रणनीति का मुख्य हिस्सा रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें:  15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उप-कप्तान, अब रेड बॉल क्रिकेट में मचाएंगे धमाल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर, बन सकते हैं गेम चेंजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button