Sport : IND VS SL: कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना नुकसान? यहां समझिए पूरा समीकरण #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पकड़ बना रखी है. पहली पारी में भारत ने 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. वहीं, गेंदबाज भी नियमित अंतराल पर विकेट चटका रहे हैं. मगर, इन सबके बीच बारिश ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाई हुई है. खेल के दूसरे दिन बारिश ने मैच को प्रभावित किया, जिसके चलते दिन के पूरे ओवर नहीं खेले जा सके. इतना ही नहीं बाकी दिन भी कोलंबो में बारिश की संभावना है, जिसके चलते मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. यदि ऐसा होता है और कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होता है, तो यकीनन टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ेगा. तो आइए जान लेते हैं कि यदि मैच ड्रॉ हुआ, तो भारत को कितना नुकसान होगा.

टीम इंडिया फिलहाल WTC अंक तालिका में कहां है?

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को 12 अंक मिले, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में उन्हें फायदा मिला. टीम इंडिया मौजूदा WTC संस्करण में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 1 मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह भारत 64 अंक और 53.53 PCT के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हैं. अभी टीम इंडिया के पास डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने का मौका बाकी है.

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में वैसे तो टीम इंडिया काफी आगे है, लेकिन अगर बारिश के चलते मैच ड्रॉ हो जाता है, तो टीम इंडिया को काफी नुकसान होगा. दरअसल, नियमों के मुताबिक ICC टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान एक मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलते हैं, जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक दिए जाते हैं. ऐसे में जहां, टीम इंडिया 12 अंक हासिल कर सकती थी, वहां उसे 6 अंक का नुकसान हो जाएगा. इससे टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर झटका लगेगा.

टीम इंडिया ने जीता कोलंबो टेस्ट तो होगा फायदा

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में अगर भारतीय क्रिकेट टीम जीत दर्ज कर लेती है, तो उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा होगा और वह फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाएगी. भारत को 12 अंक मिलेंगे, जिससे उसके पास 76 अंक हो जाएंगे और PCT में भी सुधार होगा. नतीजन, टीम इंडिया WTC प्वॉइंट्स टेबल में 57.77% PCT के साथ बांग्लादेश को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी.

टॉप-4 में हैं ये टीमें

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर गौर करें, तो टॉप पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जिसके पास 96 प्वॉइंट्स हैं और 80 PCT हैं. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है, जिसके पास 36 अंक हैं औऱ 75 PCT है. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसके पास 52 अंक हैं और 72.22 PCT है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम 40 अंक और 55.56 PCT है.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222053.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद कुछ इस अंदाज में ड्रेसिंग रूम में ध्रुव जुरेल का स्वागत, BCCI ने शेयर किया इनसाइड VIDEO

IND VS SL: कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना नुकसान? यहां समझिए पूरा समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button