Sport : IND vs SL: श्रीलंका में स्पिनर्स होंगे भारत के 'X-Factor', इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजरें #INA

IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर्स की भूमिका सबसे अहम होने वाली है. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की सबसे अहम कड़ी साबित होने वाले हैं. पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गाले की पिच ऐतिहासिक रूप से पारंपरिक स्पिनरों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां मैच के आगे बढ़ने के साथ ही गेंद अत्यधिक टर्न और असमान उछाल लेती है. 

रवींद्र जडेजा इस सीरीज में भारत के लिए बेहद अहम

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. जडेजा श्रीलंका में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. गॉल की पिच पर तीसरे और चौथे दिन दरारें पड़ती हैं, जिससे स्पिनर्स को और भी मदद मिलने लगती है. ऐसे में वहां जडेजा की सटीक लाइन-लेंथ और तेज गति से स्पिन कराने की क्षमता श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी. वह एक छोर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रन लेने से रोककर दबाव बना सकते हैं और विकेट निकालकर दे सकते हैं. जडेजा का श्रीलंका में पहले भी टेस्ट खेलने का अनुभव है. ऐसे में वह टीम के लिए अहम कड़ी बनेंगे. 

कुलदीप यादव साबित हो सकते है एक्स-फैक्टर

टीम इंडिया के लेग स्पिनर और चाइनामैन नाम से फेमस कुलदीप यादव स्पिन फ्रेंडली पिच पर सबसे बड़े मैच विनर साबित होते आए हैं. गाले की सूखी और टर्न लेने वाली पिचों पर कुलदीप की गुगली और हवा में गति का मिश्रण श्रीलंकाई बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. वह बीच के ओवरों में साझेदारी तोड़ने में एक्स-फैक्टर साबित होंगे. कुलदीप पहले भी श्रीलंका में टेस्ट मैच खेल चुके हैं. हालांकि उन्होंने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, लेकिन फिर भी वह एक ऐसे स्पिनर हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  ‘ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो…’, टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ सफर, पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मानव सुथार और सारांश जैन क्यों होंगे अहम

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में नए ऑलराउंडर सारांश जैन और युवा मानव सुथार को शामिल किया गया है. सारांश जैन को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, लेकिन मानव सुथार टेस्ट में अपना डेब्यू कर चुके हैं. मानव सुथार इसी साल 6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 

मानव सुथार ने अपनी पहली टेस्ट पारी में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट लेने का कारनामा किया था. यह 21वीं सदी में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा डेब्यू पर किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले मानव भारत के 8वें गेंदबाज बने थे. 25 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए किसी गेंदबाज ने यह कारनामा किया था. मानव इस टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट चटकाने के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी 28 रन भी बनाए थे. टीम इंडिया अगर गॉल में कम से कम 3 विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरती है तो इनमें से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं ICC रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय प्लेयर्स, जानें कौन है नंबर-1

IND vs SL: श्रीलंका में स्पिनर्स होंगे भारत के 'X-Factor', इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजरें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button