Sport : पंजाब किंग्स के उपकप्तान ने शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी टीम, संघ पर लगाए गंभीर आरोप #INA

Shashank Singh: पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी छत्तीसगढ़ टीम को छोड़ दिया है. शशांक अब 2026-27 के सीजन से पुडुचेरी की तरफ से खेलेंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से पुडुचेरी के लिए खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है. हालांकि शशांक ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के कुछ अधिकारियों पर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके कारण आखिरकार उन्हें यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है. 

शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी घरेलू छत्तीसगढ़ टीम 

शशांक सिंह ने क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा. उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में उनके कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल वक्त में उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से कोई साथ नहीं मिला.

शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाए गंभीर आरोप

शशांक सिंह ने कहा “यह काफी समय से चल रहा था. मैंने आईपीएल सीजन के तुरंत बाद राज्य संघ के अधिकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला. उनके पास इस बात का कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं था कि मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 से क्यों बाहर रखा गया. यही नहीं, बेंगलुरु में हुए प्री-सीजन कैंप के लिए चुनी गई छत्तीसगढ़ टीम में भी मुझे जगह नहीं दी गई. जब मैंने इसकी वजह पूछी, तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला.”

शशांक सिंह ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप मुझे विशेष तवज्जो दें, लेकिन जिसने 2023-24 घरेलू सीजन के लिए बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ घरेलू व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर का पुरस्कार जीता हो, वह कम से कम स्पष्टता का हकदार तो है ही, मजाक का नहीं.”

ESPN क्रिकइन्फो के हवाले से छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि शशांक सिंह ने NOC मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई है. उन्होंने जो भी कहा है वह उनकी अपनी राय है और संघ इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.

व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे शशांक सिंह

शशांक ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से उनपर यह आरोप लगाया गया कि मैं घरेलू क्रिकेट नहीं बल्कि सिर्फ आईपीएल खेलना चाहता हूं. जबकि सच्चाई यह है कि पिछले साल ही बीसीसीआई की ओर से मुझे 2023-24 के घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर घोषित किया गया था और लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था. 

बेहतरीन ऑलराउंडर बनने पर फोकस करेंगे शशांक सिंह

आपको बता दें कि अब शशांक सिंह अपना घरेलू क्रिकेट पुडुचेरी के लिए खेलेंगे. वह पुडुचेरी टीम के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट पर फोकस करेंगे. शशांक इस घरेलू सीजन में रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे और अपनी गेंदबाजी स्किल को बेहतर करने पर फोकस करेंगे, ताकि वह बल्ले के साथ गेंद से भी टी-20 क्रिकेट में एक शानदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकें. अब देखने वाली बात होगी कि पुडुचेरी के लिए उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: जहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का पहला टेस्ट, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के उपकप्तान ने शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी टीम, संघ पर लगाए गंभीर आरोप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button