Sport : IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. इस सीरीज में जडेजा टीम इंडिया के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं, क्योंकि श्रीलंका की पिचें पारंपरिक स्पिनर के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गॉल टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का भी मौका है. जडेजा श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं.
आर अश्विन के नाम दर्ज है गॉल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है. अश्विन ने गॉल में 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 16 विकेट चटकाए हैं. गॉल में उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन साल 2015 में किया था, जब अश्विन ने श्रीलंका की पहली पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. अब जडेजा के पास उन्हें पीछे छोड़ नंबर-1 बनने का मौका है.
Ravindra Jadeja is the only player from the 2013 batch who is still a part of India’s Test team. [🎥 AnkanKar ] pic.twitter.com/6UfQciY3JI
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 4, 2026
रवींद्र जडेजा के पास होगा अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका
अब जब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने उतरेगी तो सभी की नजरें भारतीय स्पिनर्स पर रहेंगी. रवींद्र जडेजा इस मैच का रुख पलट सकते हैं और आर अश्विन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं. गॉल में रवींद्र जडेजा ने अब तक सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. जडेजा का इस मैदान पर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है, जो उन्होंने पिछली बार साल 2017 के दौरे पर किया था. यानी जडेजा को अश्विन को पीछे छोड़ना है, तो उन्हें 8 विकेट इस मैच में हासिल करने होंगे. हालांकि यह काम गॉल में जडेजा के लिए मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि तीसरे और चौथे दिन जब पिच पर दरारें आएंगी तो फिर स्पिनर्स का कहर देखने को मिल सकता है.
शानदार है रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर
रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं, जिन्होंने 89 मैचों में 38 से अधिक की औसत से 4,000 से अधिक रन बनाए है. वो टेस्ट में 6 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 176 रन रहा है. वहीं गेंदबाजी करते 300 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. उनका टेस्ट में 42 विकेट देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. टेस्ट में उन्होंने 25.11 की औसत और 2.59 की शानदार इकॉनामी रेट से बल्लेबाजी की है. बता दें कि रवींद्र जडेजा इस वक्त आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज रहे हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है. भारत को WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह सीरीज जीतना होगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: इंडियन क्रिकेटर्स को कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानिए ईशान किशन को RBI देता है कितनी सैलरी
IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,